Saturday, 29 August 2026

एआईसीसी अध्यक्ष और सीएम पद के फैसले को लेकर दिल्ली में अहम बैठक, सीएम गहलोत को दिल्ली बुलावे का है इंतजार


एआईसीसी अध्यक्ष और सीएम पद के फैसले को लेकर दिल्ली में अहम बैठक, सीएम गहलोत को दिल्ली बुलावे का है इंतजार

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का चुनाव और मुख्यमंत्री पद के फैसले दोनों मसलों के लिए बुधवार का दिन निर्णायक हो सकता है। सीएम पद पर शुरू हुए विवाद के बाद अशोक गहलोत अध्यक्ष पद की दौड़ से बाहर माने जा रहे थे, लेकिन मंगलवार रात से फिर उनकी चर्चा शुरू हो गई है।

राजनीतिक घमासान के बीच बुधवार दोपहर  मुख्यमंत्री अशोक गहलोतने विधानसभा  अध्यक्षर डॉ. सीपी जोशी,  संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल  सहित कई वरिष्ठ मंत्रियों से मुलाकात की। खाद्य आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने दावा किया कि  सीएम गहलोत  मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दे रहे हैं। वहीं  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर  नामांकन भरने के मामले को लेकर खाचरियावास ने कहा कि नामांकन वे भरेंगे या नहीं, इसकी जानकारी केवल सीएम गहलोत या केंद्रीय नेतृत्व को है।

खाचरियावास ने बताया कि  सीएम गहलोत बुधवार शाम को करीब पांच बजे दिल्ली जाएंगे। सीएम गहलोत की सोनिया गांधी से वे कब  होगी इसको लेकर उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी।अब एक चर्चा यह भी होने लगी है कि दिल्ली में कांग्रेस नेताओं का एक गुट कांग्रेस अध्यक्ष पद पर अशोक गहलोत को नामांकन  कराने के पक्ष में है। अप सीएम  गहलोत इसी बात का इंतजार कर रहे हैं कि उन्हें दिल्ली से संदेश मिले  और वह दिल्ली के लिए रवाना हो सके।

बुधवार को सीएमगहलोत से मिलने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी, संसदीय कार्य मंत्री शांती धारीवाल, सरकारी मुख्य सचेतक और जलदाय मंत्री  डॉ.महेश जोशी, खाद्य आपूर्ति प्रताप सिंह खाचरियावास और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी पहुंचे थे। 

 

 


Previous
Next

Related Posts