Saturday, 29 August 2026

शील धाबाई ग्रेटर नगर निगम कार्यवाहक मेयर ने संभाला कार्यभार


शील धाबाई ग्रेटर नगर निगम कार्यवाहक मेयर ने संभाला कार्यभार

ग्रेटर नगर निगम की कार्यवाहक मेयर शील धाबाई  ने बुधवार सुबह 11.15 बजे अपना कार्यभार मुख्यालय में जाकर संभाल लिया । इस अवसर पर डिप्टी मेयर पुनीत करनावत सहित कई पार्षद मौजूद रहे। 

कार्यवाहक मेयर शील धाबाई आज सुबह नगर निगम कार्यालय पहुंची। उन्होंने सबसे पहले गणेश जी को माला पहनाई और उसके बाद विधिवत पूजा अर्चना करके अपना कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि  वे सरकार को धन्यवाद देती है कि उन्होंने उन्हें यह अहम जिम्मेदारी दी है। उन्होंने कहा कि सभी पार्षदों के सहयोग से मैं कामकाज को करेंगी। उन्होंने अपनी पार्टी के नेताओं  के प्रति भी आभार जताया और कहा कि उन्हें हमेशा ही उनका सहयोग मिलता रहा है और आगे भी मिलता रहेगा।

धाबाई इससे पहले भी इसी कार्यकाल में 8 महीने तक कार्यवाहक मेयर रहीं। ये दूसरा मौका है, जब वह कुर्सी पर बैठेंगी। शील धाबाई वार्ड नं. 60 से पार्षद हैं और वर्तमान में वित्त समिति की चेयरमैन भी हैं। सरकार ने पिछले साल 6 जून को सौम्या गुर्जर को निलंबित किया था। उस समय सरकार ने 7 जून को आदेश जारी करते हुए शील धाबाई को कार्यवाहक मेयर बनाया था, जो 1 फरवरी तक मेयर रही थीं।


    Previous
    Next

    Related Posts