Saturday, 29 August 2026

आरटीडीसी अध्यक्ष राठौड़ ने किया पैलेस ऑन व्हील का निरीक्षण,पर्यटन अधिकारियों के साथ की लिया तैयारियों का जायजा


आरटीडीसी अध्यक्ष राठौड़ ने किया पैलेस ऑन व्हील का निरीक्षण,पर्यटन अधिकारियों के साथ की लिया तैयारियों का जायजा

राजस्थान पर्यटन विकास निगम (आरटीडीसी) के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौड़ ने  ढेहर के बालाजी रेलवे स्टेशन पर शाही रेलगाड़ी पैलेस ऑन व्हील का निरीक्षण किया एवं मौके पर ही पर्यटन अधिकारियों  के साथ तैयारियों का जायजा लिया एवं विस्तृत चर्चा की ।


आरटीडीसी अध्यक्ष राठौड़ ने बताया कि शाही रेलगाड़ी पैलेस ऑन व्हील का पहला टूर 12 अक्टूबर से संचालित होगा और शीघ्र ही पैलेस ऑन व्हील की ट्रायल की जाएगी ।उन्होंने बताया कि पैलेस आन व्हील की साज-सज्जा आधुनिकरण एवं सौंदर्य करण का कार्य विशेषज्ञों की देखरेख में पूरा पूर्ण हो चुका है इसमें लगभग एक करोड़ रुपए से अधिक की राशि खर्च की गई है ।


आरटीडीसी अध्यक्ष राठौड़ ने बताया कि पैलेस ऑन व्हील की सवारी पर्यटकों के जीवन भर की सवारी होगी ,जिसमें आगरा  ताजमहल और पूर्व राजपूत रियासतों की  परिकल्पना के साथ चलती है। सौहार्द पूर्ण आतिथ्य और अविश्वसनीय सजावट पर्यटकों को बीते हुए युग के शाही  मेहमान बाजी का अहसास कराएगी। प्ले सॉन्ग रेलगाड़ी वर्तमान आधुनिक युग में राजा महाराजाओं के शाही जीवन एवं शाही मेहमान नवाजी का अनुभव भी कराएगी। 


उन्होंने बताया कि राजस्थान भव्य किलो महलों और शानदार हवेलियों की सांस्कृतिक विरासत का घर है यहां का भ्रमण  पर्यटकों के दिल और दिमाग पर अविस्मरणीय छाप छोड़ेगा। उन्होंने बताया कि पैलेस ऑन व्हील में पर्यटकों के लिए सुंदर सजावट और राजपूताना संस्कृति से सुसज्जित 14 डिब्बे है। जिसमें लगभग 82 मेहमानों को भ्रमण कराया जा सकता है ।

आरटीडीसी अध्यक्ष राठौड़ ने बताया कि यूनेस्को की सूची में शामिल विश्व धरोहर स्थलों  एवं अन्य स्मारकीय संरचनाओं का भ्रमण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि पैलेस ऑन व्हील दिल्ली से प्रारंभ होकर  जयपुर अजमेर जोधपुर जैसलमेर चित्तौड़गढ़ रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान उदयपुर भरतपुर पक्षी अभयारण्य एवं आगरा जैसे स्थानों को कवर करते हुए एक शाही यात्रा 8 दिन एवं 7 ऱात का कार्यक्रम प्रदान करेगा। जिसके लिए देशी एवं विदेशी पर्यटकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। 


निगम अध्यक्ष के साथ पैलेस ऑन व्हील्स का निरीक्षण में निगम के एमडी वीपी सिंह कार्यकारी निदेशक माधव शर्मा के साथ अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे निगम अध्यक्ष ने रेलगाड़ी का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।


    Previous
    Next

    Related Posts