Saturday, 29 August 2026

शिवाजी पार्क सिख संगत ने भगवान श्री राम के जन्म की आरती


शिवाजी पार्क सिख संगत ने भगवान श्री राम के जन्म की आरती

शिवाजी पार्क रामलीला मैदान में चल रही विशाल भीड वाली रामलीला में कलाकारों के आकर्षक प्रदर्शन को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है।


मंगलवार रात रामजन्म की लीला को देखने शहर के हजारों लोग उमड़े। शिवाजी पार्क सिख संगत ने भगवान श्री राम के जन्म की आरती की। रामलीला में करीब सौ से ज्यादा कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं।


रामलीला मंचन का निर्देशन महेन्द्र शर्मा के निर्देशन में हो रहा है। रामलीला परिवार के अध्यक्ष श्याम शर्मा ने बताया कि रामलीला महोत्सव 6अक्टूबर को राजतिलक की महा आरती के साथ सम्पन्न होगा। उन्होंने बताया कि देश भर में हो रही रामलीलाओं में सर्वाधिक दर्शकों की संख्या शिवाजी पार्क रामलीला मैदान अलवर में देखने को मिल रही है। खास बात यह है कि रामलीला में बालकों की भारी संख्या सबको उत्साहित कर रही है।


    Previous
    Next

    Related Posts