Saturday, 29 August 2026

कांग्रेस पर्यवेक्षक मलिकार्जुन और प्रभारी माकन ने रिपोर्ट में सीएम गहलोत पर नहीं लगाया कोई आरोप,सोनिया को सफाई देने का है इंतजार,मंत्री और विधायकों से की मुलाकात


कांग्रेस पर्यवेक्षक मलिकार्जुन और प्रभारी माकन ने रिपोर्ट में सीएम गहलोत पर नहीं लगाया कोई आरोप,सोनिया को सफाई देने का है इंतजार,मंत्री और विधायकों से की मुलाकात

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस बात के लिए राहत महसूस की है कि हाईकमान ने उन्हें राजस्थान में हुई घटना के लिए सीधे तौर पर दोषी नहीं ठहराया है। सीएम गहलोत ने जयपुर की घटना से अपने आपको अलग कर लिया है। उन्होंने हाईकमान को इस बात का संदेश दिया है कि दोषियों के खिलाफ वह कार्रवाई करें। 


विधायक दल की बैठक करने आए कांग्रेस के पर्यवेक्षक मलिकार्जुन खड़गे और प्रभारी अजय माकन ने अपनी रिपोर्ट में सीएम गहलोत पर कोई आरोप नहीं लगाया है। यही कारण है कि हाईकमान ने रिपोर्ट की कार्रवाई करने के लिए पूरे मामले को अनुशासन समिति को सौंपा है। अनुशासन समिति ने सीएम गहलोत को किसी प्रकार का कोई नोटिस नहीं प्रेषित किया है।


सीएम गहलोत की कोशिश है कि वह किसी तरह से सोनिया गांधी तक अपनी सफाई देने के लिए पहुंच जाए। यही कारण है कि उन्होंने आज बयान देते हुए कहा कि उन्होंने कभी भी हाईकमान के खिलाफ किसी प्रकार का कोई बयान नहीं दिया है और ना ही उन्हें चुनौती दी है। घटना के 2 दिन बाद मंगलवार को सीएम गहलोत ने  अल्पसंख्यक के मंत्री  साले मोहम्मद,ऊर्जा राज्यमंत्री भंवर सिंह भाटी, श्रम सुखराम बिश्नोई,खेल राज्य मंत्री अशोक चांदना और विधायक मीना कुमारी, रफीक खान, खुशवीर सिंह जोजावर, अमित चाचान, मदन प्रजापत, जगदीश जांगिड़, महिला आयोग की चेयरमैन रेहाना रियाज से मुलाकात की।


वहीं दूसरी ओर सचिन पायलट मंगलवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गए। उन्होंने दिल्ली पहुंच कर मीडिया से कोई बात नहीं की।  वे अभी भी हाईकमान के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि हाईकमान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव तक इस मामले  को डालना चाहती है। यही कारण है कि मामले को अनुशासन समिति को सौंपा है। अनुशासन समिति ने 3 दोषियों के खिलाफ नोटिस जारी किया है। 10 दिन का समय दिया गया है। 



    Previous
    Next

    Related Posts