


.jpg)
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जयपुर में कांग्रेस विधायक दल की बैठक में नहीं जाने और संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल के निवास पर समानांतर बैठक करने के मामले में अनुशासन समिति के सचिव और राष्ट्रीय महासचिव तारिक अनवर ने संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल, सरकारी मुख्य सचेतक और जलदाय मंत्री डॉ महेश जोशी तथा राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। तारिक अनवर ने इन नेताओं को नोटिस भेजकर अपना स्पष्टीकरण देने को कहा है ।
विधायक अनुशासन समिति के सचिव तारिक अनवर ने संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल को नोटिस भेजकर कहा है कि आपने कांग्रेस द्वारा बुलाई गई विधायक दल की बैठक में जाने के बजाय अपने निवास पर सामान अंतर बैठक करा कर अनुशासनहीनता की कार्रवाई की है ।
सरकारी मुख्य सचेतक और जलदाय मंत्री डॉ महेश जोशी को बी अनुशासनहीनता की श्रेणी में रखते हुए नोटिस दिया गया है। इस कार्य के षड्यंत्र में आरटीडीसी के चेयरमैन को भी दोषी माना गया है वह इस बैठक की व्यवस्था करने के प्रमुख दोषी माने गए हैं।
.jpeg)
.jpeg)
