


.jpg)
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) का चुनाव अब रोचक बनता जा रहा है। सोमवार को कार्यकारिणी के 6 पदों के लिए 15 नामांकन भरे गए। जिसमें अध्यक्ष पद पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत और पूर्व खेल मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के बेटे धनंजय सिंह के बीच मुकाबला होगा।
नांदू गुट की ओर से सोमवार को 5 पदों पर नामांकन पत्र भरे। जिनमें अध्यक्ष पद पर धन्यनज सिंह, मुकेश शाह, उपाध्यक्ष पद पर भी धन्यनज सिंह, मुकेश शाह ने नामांकन भरा है। वहीं सचिव पद पर राजेंद्र सिंह नांदू कोषाध्यक्ष पद पर विनोद सहारण, और संयुक्त सचिव पद पर अरुण सिंह ने नामांकन भरा है। जबकि वैभव गुट से उपाध्यक्ष पद पर राजेश भडाना, सतीश व्यास, रतन सिंह, सचिव पद पर भवानी सामोता, कोषाध्यक्ष पद पर रामपाल शर्मा, संयुक्त सचिव पद पर सतीश व्यास और राजेश भडाना के साथ ही कार्यकारिणी सदस्य के लिए फारूख अहमद ने नामांकन भरा है। जिसमें कार्यकारिणी सदस्य पर फारूख अहमद निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। क्योंकि नांदू गुट कि और से फारुख के खिलाफ किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन भरा ।
आरसीए कार्यकारिणी में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव और कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए 30 सितंबर को सुबह 8 से 10 बजे तक मतदान किया जाएगा। इसके बाद मतगणना और परिणाम जारी किए जाएंगे ।। 27 सितंबर को चुनाव के लिए भरे गए नामांकन पत्रों की जांच होगी। जबकि 29 सितंबर तक नामांकन वापसी के बाद फाइनल लिस्ट जारी होगी।
राजेंद्र सिंह ने कहा कि चुनाव से पहले ही वैभव गुट ने आरसीए में तानाशाही रवैया अपनाते हुए जिला संघों की नियुक्ति की। पहली बार टेस्ट ट्यूब बेबी की तरह जिला संघ बनाए गए। जिसमें मनमाने तरीके से पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई।
वैभव गुट पैनल : अध्यक्ष : वैभव गहलोत, उपाध्यक्ष : राजेश भडाना, सतीश व्यास, रतन सिंह, सचिव : भवानी सामोता, कोषाध्यक्ष : रामपाल शर्मा, संयुक्त सचिव : सतीश व्यास, राजेश भडाना, कार्यकारिणी सदस्य : फारूख अहमद।
नांदू गुट पैनल : अध्यक्ष : धनंजय सिंह, मु्केश शाह उपाध्यक्ष : धनजंय सिंह, मुकेश शाह, सचिव : राजेन्द्र सिंह नांदू, कोषाध्यक्ष : विनोद सहारण, संयुक्त सचिव : अरूण सिंह, कार्यकारिणी सदस्य : कोई नामांकन फाइल नहीं किया गया।
आरसीए के चुनाव अधिकारी पूर्व आईएएस रामलुभाया द्वारा जारी मतदाता सूची में 36 लोगों को शामिल किया गया है। जिसमें वैभव गहलोत के विरोधी खेमें के जिला क्रिकेट संघ धौलपुर, भरतपुर, नागौर, श्रीगंगानगर और अलवर को भी शामिल किया गया है। जिनको आरसीए की ओर से पिछले तीन सालों से विवादास्पद माना जाता रहा है। वोटिंग लिस्ट में 36 मतदाता में 33 जिला संघों के पदाधिकारी हैं। जबकि 3 पूर्व अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के रूप में सलीम दुर्रानी,गगन खोड़ा और पंकज सिंह का नाम शामिल है।
आरसीएचुनाव में 36 मतदाताओं की सूची मेंअजमेर से राजेश भडाना, अलवर से पवन गोयल, बांसवाड़ा से मनीष देव जोशी, बारां से अभिनव जैन, बाड़मेर से देवाराम चौधरी, भरतपुर से शत्रुघ्न तिवाड़ी, भीलवाड़ा से रामपाल शर्मा, बीकानेर से रतन सिंह, बूंदी से राजकुमार माथुर, चित्तौड़गढ़ से शक्ति सिंह, चुरू से सुशील शर्मा, दौसा से प्रदीप नागर, धौलपुर से सोमेंद्र तिवाड़ी, डूंगरपुर से सुशील जैन, हनुमानगढ़ से मनीष धारनिया, जयपुर से अमितराज, जैसलमेर से विमल शर्मा, जालौर से सतीश व्यास, झालावाड़ से फारुख, झुंझुनूं से राजेंद्र राठौड़, जोधपुर से शैतान सिंह, करौली से शिवचरण माली, कोटा से अमीन पठान, नागौर से राजेंद्र नांदु, पाली से धर्मवीर, प्रतापगढ़ से चंद्रेश आंजना, राजसमंद से गिरिराज सनाढ्य, सवाई माधोपुर से सुमित गर्ग, सीकर से सुभाष जोशी , सिरोही से संयम लोढा, श्रीगंगानगर से विनोद सहारण, टोंक से विवेक व्यास और उदयपुर से महेंद्र शर्मा के नाम के साथ ही तीन पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों में सलीम दुर्रानी, गगन खोड़ा और पंकज सिंह शामिल 30 सितंबर को वोट दे सकेंगे।