


.jpg)
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के डीजी बीएल सोनी ने कहा कि रगो में बहता खून जब देश और समाज के काम आता है तो खुद पर गर्व महसूस होता है। उन्होंने कहा कि आज दिया खून कल किसी ज़रूरतमंद को ज़िन्दगी देगा और आपको ख़ुशी और दुआ मिलेगी, इसलिए रक्तदान अवश्य करना चाहिए। डीजी बीएल सोनी सोमवार को युवा स्वर्णकार संस्था द्वारा आयोजित दसवाँ रक्तदान शिविर सेवा सदन,पानीपेच पर आयोजित किया गया।.शिविर में आठ ब्लड बैंक रहे और 1321 युनिट रक्त संग्रहित हुआ ।
भाजपा सासंद रामचरण बोहरा , भाजपा विधायक दल के नेता राजेंद्र राठौड़,पूर्व मंत्री डॉ.अरूण चतुर्वेदी, विधायक कालीचरण सर्राफ़ , पूर्व विधायक मोहन लाल गुप्ता, सुरेन्द्र पारीक, निगम आयुक्त महेन्द्र सोनी , विप्र बोर्ड के महेश शर्मा, आईपीएस रामदेव सिंह खैरवा, डिस्ट्रिक बार एशोशियन प्रेसिडेंट एडवोकेट सुनील शर्मा आदि लोग रक्तदाताओं के मध्य पहुँचे और रक्त देने वाला का हौसला अफजाई किया। युवा स्वर्णकार संस्था के संरक्षक सूरज सोनी और अध्यक्ष नीतेश जानू ने अतिथियों का स्वागत किया। मंच संचालन श्याम जौडा ने किया एसडीपी डॉनर नरेश सुनालिया , मनीष सोनी , राजेन्द्र रोड़ा प्रदीप डॉंवर, शशिकांत, आदि ने व्यवस्था का ज़िम्मा सँभाला।