



राजस्थान कांग्रेस में जारी संकट पर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने चुटकी ली है। कांग्रेस के संकट की खबरें आने के बाद चड्ढा ने एक ट्वीट में लिखा कि 'कांग्रेस ख़त्म है…केजरीवाल विकल्प है' आप ने राघव चड्ढा को गुजरात में पार्टी मामलों का सह प्रभारी बनाया है। इसके बाद से ही वो कांग्रेस पर हमले का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। उन्होंने शनिवार को अपना गुजरात दौरा शुरू किया था। इस दौरान उनके निशाने पर कांग्रेस ही थी। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस पार्टी अब बूढ़ी हो चुकी है, वह बीजेपी को नहीं हरा सकती है। उन्होंने कहा था कि अरविंद केजरीवाल एकमात्र ऐसे नेता हैं जिन्हें ईश्वर ने ऐसी चीजें करने का आशीर्वाद दिया है।
राजस्थान राजनीतिक संकट: मुख्यमंत्री को लेकर घमासान, 92 विधायकों के इस्तीफे के बाद गहलोत बोले- नहीं मान रहे हैं विधायक।
कांग्रेस ख़त्म है…केजरीवाल विकल्प है
— Raghav Chadha (@raghav_chadha) September 25, 2022
इस घटनाक्रम पर आम आदमी पार्टी की राजस्थान की ईकाई ने ट्विटर पर लिखा, '' प्रिय राहुल गांधी जी, पहले राजस्थान कांग्रेस को जोड़ लीजिए''एक दूसरे ट्वीट में उसने लिखा, ''कांग्रेस खत्म है…केजरीवाल जी विकल्प है'' आप ने यह भी लिखा, ''राजस्थान में सरकार नहीं, मजाक चल रहा है !''