Saturday, 29 August 2026

अम्बे माता मंदिर नवयुवक सेवा कमेटी ने 311 लावारिस इंसानो की अस्थियाँ का तीर्थ सरोवर पुष्कर में किया तर्पण


अम्बे माता मंदिर नवयुवक सेवा  कमेटी ने 311 लावारिस इंसानो की अस्थियाँ का तीर्थ सरोवर पुष्कर  में  किया तर्पण


सर्वे पितृ अमावस्या और  श्राद्ध  के अवसर पर अम्बे माता मंदिर नवयुग सेवा कमेटी अजमेर द्वारा 311 कोरोना संक्रमित मृतक व्यक्तियों की अस्थियाँ विधि विधान से तर्पण और विसर्जन तीर्थराज पुष्कर सरोवर के घाट पर पंडित कैलाश नाथ दाधिच द्वारा किया गया।

 प्रदेश के वरिष्ठ नागरिक कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष और अम्बे माता मन्दिर कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट राजेश टंडन ने बताया कि कोरोना काल के दौरान कई श्मशान स्थलों से परिजन अस्थियाँ नही ले जा सके थे। करीब दो वर्ष से लोग इन अस्थियो को  इन्हें लेने नहीं आए। ऐसे में अस्थियों का विसर्जन नहीं हो सका। 

रविवार को सर्व पितृ अमावस्या पर अम्बे माता मंदिर कमेटी की ओर से अजमेर के श्मशानों में लावारिस 311 अस्थियों का पुष्कर सरोवर में विधि विधान से विसर्जन, तपर्ण और श्राद्ध किया गया। साथ ही बाह्राणों को भोज भी पंडित कैलाश नाथ दाधिच के सानिध्य में करवाया गया और गायों को भी हरा चारा डाला गया जिससे मृत आत्माओं को स्वर्ग और शान्ति मिल सके ।

टंडन ने बताया कि यह  पूरे देश के लिए मिसाल होगा जहाँ पहली बार सामुहिक रूप से मृत लावारिस अस्थियों का विधि विधान से तर्पण किया है। उन्होने  बताया कि अब अजमेर के किसी भी श्मशान स्थल पर लावारिस मनुष्य की अस्थियाँ नही रखी है जय अम्बे नवयुवक सेवा ट्रस्ट के सदस्यों ने शहर के सभी श्मशान स्थलों से लावारिस अस्थियो को एकत्र किया था।

पंडित कैलाशनाथ दाधिच ने बताया कि पवित्र पुष्कर राज सरोवर में 33 करोड देवी देवता वास करते है यहाँ श्राद्ध पक्ष पर हर दिन देश के अलग अलग स्थानों से हजारों लोग पिंडदान करने के लिए आते है। जहाँ भगवान श्री राम ने भी पुष्कर सरोवर में ही अपने  7 कुलों और 5 पीढ़यों की आत्मा की शान्ति के लिए श्राद्ध किया था। रविवार को सर्वे पितृ अमावस्या पर जय अम्बे माता मंदिर नवयुवक सेवा ट्रस्ट द्वारा लावारिस मनुष्यों की अस्थियो का पवित्र पुष्करराज सरोवर में तर्पण करने से उन मृत आत्मों को शान्ति मिल सकेगी । इस अवसर पर अमित ,संदीप गौड़ के साथ जय अम्बे माता मन्दिर नवयुवक सेवा ट्रस्ट के कई सदस्य मौजूद रहे।



    Previous
    Next

    Related Posts