Saturday, 29 August 2026

कांग्रेस मुक्त देश करना मतलब करप्शन से मुक्त करना : राज्यवर्धन सिंह


कांग्रेस मुक्त देश करना मतलब करप्शन से मुक्त करना :  राज्यवर्धन सिंह

जयपुर ग्रामीण सांसद राज्यवर्धनसिंह राठौड़ ने कहा कि लोग कहते हैं कि भाजपा हर समय चुनावी मोड में रहती है। मैं कहता हूं रहना ही चाहिए। जब लोकतंत्र में रहते हुए लोकमत के जरिए में सत्ता में आना है तो हर समय चुनावी मोड में तो रहना ही पड़ेगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राजनीति में 20 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में रविवार को पाली के नगर परिषद ऑडिटोरिम में प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन किया । राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को वर्ल्ड का बेस्ट लीडर बताया। उन्होंने कहा कि जब से मोदी प्रधानमंत्री बने हैं तब से विदेशों में भारतीयों की इज्जत होने लगी है। जिसका कारण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की और से भारत को विदशों से सही तरीके से प्रमोट करना भी एक प्रमुख कारण है।

कार्यक्रम को विधायक ज्ञानचंद पारख, पूर्व सांसद पुष्प जैन और भाजपा जिलाध्यक्ष मंशाराम परमार ने भी संबोधित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक बेहतरीन लीडर बताया और कहा कि जब तक मोदी सत्ता में हैं देश सुरक्षित हाथों में है। कार्यक्रम में सुमेरपुर विधायक जोराराम कुमावत, जैतारण विधायक अविनाश गहलोत, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष नंदकिशोर बंसल, पूर्व विधायक केसाराम चौधरी, मदन राठौड़, नगर परिषद सभापति रेखा-राकेश भाटी, कार्यक्रम संयोजक पंकज त्रिवेदी, सहसंयोजक निशांत दवे, जिला महामंत्री सुनील भंडारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष मनोहर कंवर, आईटी सेल के निखिल व्यास, महावीर सिंह टेवाली, जिला प्रवक्ता त्रिलोक चौधरी, ललित प्रितमानी रमेश परिहार सहित कई भाजपा नेता और शहरवासी मौजूद रहे।



    Previous
    Next

    Related Posts