Saturday, 29 August 2026

सीएम गहलोत ने किए तनोट माता के दर्शन, कहां अगला सीएम वो नेता हो जो सरकार रिपीट करा सके


सीएम गहलोत ने किए तनोट माता के दर्शन, कहां अगला सीएम वो नेता हो जो सरकार रिपीट करा सके


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर नामांकन दाखिल करने से पहले रविवार को जैसलमेर में तनोट मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की । उन्होंने तनोट माता से सभी की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की। 


सीएम गहलोत के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा  और खाद्य आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास भी साथ रहे।

सीएम गहलोत ने रविवार को दोपहर जैसलमेर में  कहा कि अगला सीएम वो नेता हो जो सरकार रिपीट करा सके। कांग्रेस ने मुझे बहुत कुछ दिया हैं अब नई पीढी को चांस मिलना चाहिए। जैसलमेर में तनोट माता के दर्शन के बाद गहलोत ने कहा कि मेरे लिए पद महत्वपूर्ण नहीं है। मैे 40 साल से पार्टी में काम कर रहा हूुं। पार्टी ने सब कुछ दिया हैं और अब भी आलाकमान जो जिम्मेदारी देगा, उसे पूरी तरह निभाउंगा।

वहीं प्रदेश प्रभारी अजय माकन और वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे जयपुर पहुंच गए हैं। बैठक के लिए दोनों नेताओं को ऑब्जर्वर बनाया है।

सीएम गहलोत ने कहा कि सीएम के चयन के लिए विधायक दल की बैठक बुलाना और हाईकमान पर फैसला छोड़ने की परंपरा रही है। यही कांग्रेस की ताकत रही है। आज भी आपको उसी विश्वास की झलक देखने को मिलेगी। आपको ज्यादा इधर-उधर सोचने की जरूरत नहीं होगी।






    Previous
    Next

    Related Posts