


.jpg)
कांग्रेस विधायक दल की बैठक से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समर्थक विधायक अचानक सक्रिय हो गए हैं। शाम 5 बजे गहलोत समर्थक विधायकों की अलग से बैठक रखी गई है।
स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल के निवास पर जलदाय मंत्री डॉ. महेश जोशी,आपदा मंत्री गोविंद राम मेघवाल, उद्योग मंत्री शकुंतला रावत, सरकारी उप सचेतक महेंद्र चौधरी, विधायक दानिश अबरार, रफीक खान, निर्दलीय विधायक आलोक बेनीवाल पहुंचे हुए हैं और आपस में मंत्रणा कर रहे है।
सीएम गहलोत समर्थक विधायक बैठक में अगली रणनीति बना रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि विधायक दल की बैठक में गहलोत समर्थक विधायक शक्ति प्रदर्शन कर सकते हैं। सीएम बदलने के समय को लेकर विरोध दर्ज करवा सकते हैं।
सीएम पर रायशुमारी के लिए शाम 7 बजे बुलाई गई विधायक दल की बैठक में कांग्रेस समर्थक निर्दलीय विधायकों को भी बुलाया गया है।