Saturday, 29 August 2026

भाजपा प्रवासी प्रकोष्ठ ने स्कूल बच्चों के साथ गौ सेवा कर मनाया सेवा पखवाड़ा


भाजपा प्रवासी प्रकोष्ठ ने स्कूल बच्चों के साथ गौ सेवा कर मनाया सेवा पखवाड़ा

भाजपा प्रवासी प्रकोष्ट राजस्थान के प्रदेश संयोजक राजू मंगोड़ीवाला के नेतृत्व में स्कूली बच्चों ने सांगानेर स्थित पिंजरापोल गौशाला में गौ सेवा के लिए चारा,औषधि युक्त दलिया और आयुर्वेदिक लड्डू खिलाए।

भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र जी मोदी जन्मदिन सेवा पखवाड़ा के अवसर पर राजू मंगोड़ीवाला ने पशुधन में बढ़ रहे लंपी रोग के निदान के लिए कौशिक शिक्षा निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों के साथ सेवा कार्य करते हुए गौ माता के महत्व व बीमारी की जानकारी देते हुए ईश्वर से प्रार्थना की। बच्चों ने गौ शाला में गौ माता व बछड़ों के साथ समय बिताकर सेवा कार्यों में योगदान दिया।

राजू मंगोड़ीवाला ने बताया कि सच्ची सेवा मानवता की है आज प्रधानमंत्री मोदी जी शीर्ष पद पर होने के बावजूद सेवा कार्यों की वृहद् श्रंखला से ही जन्मदिन मनाया जा रहा है,अत: हमें भी जीवन में मानवता के नाते सेवा कार्य कर सभी की मदद करनी चाहिए। इस अवसर पर प्रमुख उधोगपति और समाजसेवी रामदास सौंखिया,कौशिक स्कूल के निदेशक अनिल कौशिक,विधालय परिवार के कर्मचारी तथा स्कूली बच्चे उपस्थित रहे तथा गौ सेवा का संकल्प लिया।


    Previous
    Next

    Related Posts