Saturday, 29 August 2026

उपराष्ट्रपति धनखड़ हरियाणा के पूर्व सीएम भजनलाल की प्रतिमा का अनावरण कर धर्मसभा को करेंगे संबोंधित


उपराष्ट्रपति धनखड़ हरियाणा के पूर्व सीएम भजनलाल की प्रतिमा का अनावरण कर धर्मसभा को करेंगे संबोंधित


चार दिवसीय आसोज मेले में रविवार को उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल बिश्नोई की प्रतिमा का अनवारण करेंगे। इसके बाद मंदिर परिसर में कराए गए सौंदर्यकरण व विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। साथ ही मंदिर में गुरु जांभोजी के समाधि स्थल पर भी धोक लगाएंगे। इसके बाद में मंदिर परिसर में बिश्नोई समाज की धर्मसभा को संबोधित करेंगे। उपराष्ट्रपति धनखड़ यहां से देशनोक जाएंगे।

उप राष्ट्रपति धनखड़ के आगमन को लेकर हेलिपेड से कार्यक्रम स्थलों तक सभी मार्गों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। कार्यक्रम स्थल तक चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। । शनिवार को उपराष्ट्रपति धनखड़ को हेलिपेड से कार्यक्रम स्थल तक ले जाने के लिए रुट का पूर्व फाइनल रिहर्सल भी किया गया। बीकानेर आइजी ओमप्रकाश, एसपी सवाई सिंह गोदारा ने मुकाम पहुंचकर सव्यवस्थाओं का जायजा लिया और निर्देश दिए।

खुले अधिवेशन में बिश्नोई महासभा के संरक्षक कुलदीप बिश्नोई, केंद्रीय  जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय संस्कृति राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल,   केंद्रीय कृषि कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चौधरी,  राज्यसभा सदस्य राजेंद्र गहलोत,  भाजपा विधायक दल के उप नेता राजेंद्र  सिंह राठौड़,  श्रम राज्य मंत्री सुखराम बिश्नोई, विधायक पब्बाराम बिश्नोई, बिहारी लाल बिश्नोई, महेंद्र बिश्नोई सहित समाज के कई जनप्रतिनिधि शिरकत करेंगे।

आसोज मेला रविवार को अमावस्या पर परवान पर रहेगा। देश के विभिन्न प्रांतों से पहुंचे बिश्नोई समाज के हजारों श्रद्धालु मंदिर में गुरु जम्भेश्वर महाराज के समाधि स्थल पर धोक लगाएंगे। साथ ही पर्यावरण शुद्धि के लिए मंदिर परिसर में बने हवन कुंड में देशी घी व खोपरे की आहुति देंगे। बिश्नोई समाज की धर्मसभा में शामिल होंगे।



    Previous
    Next

    Related Posts