Saturday, 29 August 2026

लम्पी स्किन डिजीज को लेकर सीएस उषा शर्मा ने की समीक्षा: 16 लाख 22 हजार पशुओं का टीकाकरण,होगी दैनिक समीक्षा


लम्पी स्किन डिजीज को लेकर  सीएस उषा शर्मा ने की समीक्षा: 16 लाख 22 हजार पशुओं का टीकाकरण,होगी दैनिक समीक्षा

मुख्य सचिव श्रीमती ऊषा शर्मा ने शनिवार को  राज्य के सभी जिला कलेक्टर एवं पशुपालन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वीडियों कॉन्फ्रेसिंग के जरिये बैठक कर प्रदेश में मवेशियों में फैल रही लम्पी स्किन डिजीज की स्थिति एवं रोकथाम के लिए किये जा रहे प्रयासों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि राज्य में गौवंशीय पशुओं में फैल रही लम्पी स्किन डिजीज को लेकर राज्य सरकार सजगता एवं संवेदनशीलता के साथ सभी आवश्यक कदम उठा रही है।

श्रीमती शर्मा ने सतत मॉनिटंरिग के निर्देश देते हुए कहा कि पशुओं में दैनिक रूप से किये गये टीकाकरण की प्रतिदिन समीक्षा की जायेगी। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के दैनिक लक्ष्यों के अनुरूप प्राप्ति सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने जिला कलक्टरों को जनप्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित कर प्रभावित क्षेत्रों में रोगी पशुओं की समुचित उपचार व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये। जिला कलक्टरों द्वारा अवगत कराया गया। कि समस्त गौशालाओं में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लगातार भ्रमण कर सतत निगरानी रखी जा रही है।

पशुपालन विभाग के शासन सचिव पीसी किशन ने कहा कि विभाग द्वारा सघन टीकाकरण अभियान के तहत आगामी दो महीनों में 40 लाख पशुओं में टीकाकरण का कार्य करेगा, वर्तमान में टीकाकरण की रफ्तार को बढ़ाकर 1 लाख टीकाकरण प्रतिदिन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि गोट पॉक्स वैक्सीन की 7 लाख डोज अजमेर को प्राप्त हुई है। विभाग के सभी सम्भागीय अतिरिक्त निदेशकों को निर्देशित करते हुए किशन ने कहा कि वैक्सीन की 1-1 लाख डोज अजमेर से सोमवार से सघन अभियान के रूप में टीकाकरण कार्य सम्पादित किया जाए। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के कार्य में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


    Previous
    Next

    Related Posts