Saturday, 29 August 2026

अतिवृष्टि से फसलों को नुकसान, डाॅ.पूनियां ने सीएम गहलोत से शीघ्र गिरदावरी करवाकर किसानों को मुआवजा देने की मांग


अतिवृष्टि से फसलों को नुकसान, डाॅ.पूनियां ने सीएम गहलोत से शीघ्र गिरदावरी  करवाकर किसानों को मुआवजा देने की मांग


राजस्थान के विभिन्न जिलों में अतिवृष्टि से फसलों को हुए भारी नुकसान को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ.सतीश पूनियां ने राज्य सरकार से मांग करते हुए कहा कि शीघ्र गिरदावरी करवाकर किसानों को मुआवजा राशि जारी की जाए, जिससे उनको जीविकोपार्जन और आगामी फसल की बुवाई में मदद मिल सके। 

डाॅ.पूनियां ने कहा कि, जयपुर, अलवर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, सवाईमाधोपुर, करौली, कोटा, बूंदी, सीकर, झुंझुनू सहित प्रदेश के विभिन्न  जिलों में तेज बारिश से बाजरा, उड़द, मक्का, सोयाबीन, ज्वार, मूंग इत्यादि फसलों को भारी नुकसान की जानकारी मिली है, जिससे अन्नदाता के सामने संकट खडा हो गया है, ऐसे में सीएम अशोक गहलोत से आग्रह है कि फसल खराबे की  शीघ्र गिरदावरी करवाकर किसानों को मुआवजा राशि जारी की जाए, जिससे किसानों को आर्थिक संबल मिल सके।



    Previous
    Next

    Related Posts