


.png)
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के चुनाव के लिए गुरुवार को अधिसूचना जारी हो गई है। अब 24 सितंबर से नामांकन भरने का सिलसिला शुरू हो जाएगा और यह 30 सितंबर तक जारी रहेगा। अब यह तय हो गया है कि राहुल गांधी राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए नामांकन नहीं बनेंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए सबसे प्रबल दावेदार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को माना जा रहा है। इसके अलावा इस पद पर शशी थरूर, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह का नाम भी सामने आ रहा है। मनीष तिवारी भी नामांकन कर सकते हैं ऐसी चर्चा भी हम होने लगी है। चुनाव लड़ने के लिए 10 प्रदेश कांग्रेस के सदस्यों की जरूरत पड़ेगी। ऐसे में यह संख्या कुछ लोगों के लिए चुनौती भी बना सकते हैं।
राजनीतिक चर्चा के अनुसार सीएम गहलोत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जब राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे तो वह सीएम पद भी छोड़ने के लिए तैयार है। उन्होंने बुधवार को सोनिया गांधी से मुलाकात की और गुरुवार को उन्होंने राहुल गांधी से भी मुलाकात की है।