Saturday, 29 August 2026

विधानसभा सत्र के चलते शिक्षक सम्मेलन 27 और 28 सितंबर को होगा आयोजित, शिक्षा निदेशक ने जारी किया आदेश


विधानसभा सत्र के चलते शिक्षक सम्मेलन 27 और 28 सितंबर को होगा आयोजित, शिक्षा निदेशक ने जारी किया आदेश

विधानसभा सत्र के चलते प्रदेशभर में शिक्षक संगठनों के सम्मेलन अब 23 और 24 सितम्बर के बजाय 27  और 28 सितम्बर को होंगे। शिक्षा निदेशालय बीकानेर ने इस संबंध में नए आदेश जारी कर दिया है।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक गौरव अग्रवाल ने शैक्षिक सम्मेलन की तिथियों में फेरबदल करने के आदेश बुधवार शाम जारी किए। विधानसभा सत्र चालू होने के कारण टीचर्स की ड्यूटी लगी हुई है। कई जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में भी टीचर्स विधानसभा ड्यूटी में तैनात है। ऐसे में इन टीचर्स को छुट्‌टी देना संभव नहीं है। वहीं बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में विधायकों को भी शैक्षिक सम्मेलनों में जाना होता है। जहां वो सरकार की उपलब्धियां शिक्षकों को बताते हैं। ऐसे में विधानसभा सत्र के चलते इन तिथियों में फेरबदल किया गया है।



    Previous
    Next

    Related Posts