Saturday, 29 August 2026

भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित कर दिया जाए तो एक साल में मॉरिशस सहित 15 देश हिंदू राष्ट्र घोषित हो जाएंगे: शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती


भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित कर दिया जाए तो एक साल में मॉरिशस  सहित 15 देश हिंदू राष्ट्र घोषित हो जाएंगे: शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती


शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने कहा कि दुनिया के 50 से ज्यादा देशों में हिंदू रहते हैं। अगर भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित कर दिया जाए तो एक साल में मॉरिशस  सहित 15 देश हिंदू राष्ट्र घोषित हो जाएंगे। मुस्लिम, ईसाई और दूसरे सभी धर्मों के लोगों के पूर्वज भी हिंदू ही थे।

पुरी पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती मंगलवार को जयपुर के गोविंद देवजी मंदिर में सर्व समाज हिंदू महासभा की ओर से आयोजित धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोबाइल, कंप्यूटर और रॉकेट के युग में भी सनातन धर्म सबसे जरूरी है। क्योंकि सिर्फ सनातन ही है, जो सदा के लिए है। 

शंकराचार्य ने कहा कि नेता सिर्फ चुनावी वादे करते हैं। चुनाव में कुछ नेता अब ऐसे भी कहेंगे कि आप तो बस मुझे वोट दें और आराम करें। आपके लिए खाना बनाने के लिए भी हमारा आदमी आएगा। यह सिर्फ चुनावी वादे होते हैं। हकीकत में ऐसा संभव नहीं है। इसलिए हमारे आसपास की सभी समस्याओं को हमें मिलकर ही हल करना होगा।

धर्मसभा में कनक बिहारी मंदिर के महंत सियाराम ने कहा- हिंदू अलग-अलग जातियों में बंट गया है। जो हमारी सबसे बड़ी गलती है। हमें एक होना होगा। अगर अब हम एक नहीं हुए तो पिटेंगे। अगर हम एक हो जाएंगे तो पीटेंगे। 

    Previous
    Next

    Related Posts