लम्पी, किसान कर्जमाफी, बढ़ी बिजली दरें, महिला अपराधों को लेकर भाजपा ने मंगलवार को विधानसभा के बाद प्रदर्शन किया।
प्रदेशाध्यक्ष डॉ.सतीश पूनिया के साथ भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने करीब 12 बजे के लगभग भाजपा मुख्यालय से विधानसभा पर प्रदर्शन करने के लिए रवाना हुए। रास्ते में पुलिस ने इन्हें आगे बढने से रोका तो कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धककामूुक्की हो गई। भाजपा नेता बैरीकैडिंग हटाने के लिए उस पर चढ़ भी गए। बाइस गोदाम के आगे सहकार मार्ग पर पुलिस इन्हें रोकने का प्रयास किया। प्रदेशाध्यक्ष डॉ.पूनिया ने भी बैरीकैडिग पर चढने की कोशिश की तो पुलिस ने इन्हें लाठीचार्ज की चेतावनी दे दी। कार्यकर्ता गहलोत सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस बीच डॉ.पूनिया सहित अन्य नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. पूनियां ने आरोप लगाया कि राज्य की कांग्रेस सरकार सदन से भी और धरातल से भी भागना चाह रही है, लेकिन प्रदेश की जनता और प्रतिपक्ष उनको भागने नहीं देगाl उन्होंने कहा कि वर्तमान में सबसे अधिक ज्वलंत मुद्दा लंपी बीमारी है, इससे प्रदेश के गोवंश को बड़ा भारी नुकसान हुआ है, सरकार का आंकड़ा 10 लाख गायों के संक्रमित होने का और 57 हजार के आसपास काल कलवित होने का है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 30 लाख से भी अधिक गाय संक्रमित हुई और 10 लाख से अधिक गोवंश को नुकसान हुआ हैl
डॉ. पूनिया ने कहा कि कहा कि राजस्थान को छोड़कर इसके जो पड़ोसी राज्य हैं, चाहे हरियाणा हो, गुजरात हो, उत्तर प्रदेश हो उन्होंने बहुत सही तरीके से सही समय पर इस आपदा से निपटने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास किए और वह सफल भी हुए। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में प्रतिदिन दो से तीन लाख का टीकाकरण किया जा रहा है, इसी तरीके से उन्होंने बहुत पहले से ही शेल्टर्स बनाए, आइसोलेशन बनाए, टीकाकरण किया जा रहा है, पशुधन सहायकों की नियुक्तियां की, तीनों ही पड़ोसी प्रदेशों में बहुत अच्छे तरीके से प्रबंधन कर गोवंश को बचाया जा रहा है, अब काफी हालात वहां काबू में हैंl