



19 सितम्बर से 15 वी विधानसभा का सातवां सत्र का शुरू होने वाला द्वितीय पार्ट हंगामेदार रहेगा। 20 सितम्बर को भाजपा विधानसभा का घेराव करेगी। रविवार को जयपुर में प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर हुई विधायक दल की बैठक में इसकी रणनीति तैयार की गई।

बैठक के बाद नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि 20 सितम्बर को लंपी के मुद्दे पर भाजपा का विधानसभा घेराव का कार्यक्रम है। जिसमें जयपुर और आसपास के जिलों से भाजपा कार्यकर्ता आएंगे। वो विधानसभा के बाहर घेराव करेंगे और हम विधानसभा सदन के अंदर विरोध जताएंगे । उन्होंने कहा कि लंपी डिजीज से गायों की मौतों और मुआवजा नहीं मिलने के मुद्दे पर 20 सितम्बर को बीजेपी राजस्थान विधानसभा का घेराव करेगी। किसान कर्जमाफी, बेरोजगारी भत्ता, भ्रष्टाचार, महंगी बिजली, बिगड़ा लॉ एंड ऑर्डर, महिला और दलित अत्याचार, रेप, क्राइम के बढ़ते ग्राफ, टूटी सड़कें, तुष्टीकरण जैसे मुद्दों को लेकर सरकार को सदन के अंदर-बाहर बीजेपी जमकर घेरेगी।
सत्र में गहलोत सरकार को घेरने के लिए आज शाम 4.30 बजे से 5.30 बजे तक नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया की अध्यक्षता में जयपुर में भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर भाजपा विधायक दल की बैठक हुई। जिसमें भाजपा प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेशाध्यक्ष डॉ.सतीश पूनिया, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ समेत विधायक शामिल हुए।