Saturday, 29 August 2026

भाजपा सांसद जौनापुरिया और भाजपा जिला महामंत्री बाडोलिया सहित डेढ़ सौ प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज


भाजपा सांसद जौनापुरिया और भाजपा जिला महामंत्री बाडोलिया सहित डेढ़ सौ प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

आरयूआईपीडी कार्यालय टोंक में भाजपा सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया की अगुवाई में किए गए प्रदर्शन और अभियंताओं से अभ्रदता किए जाने के मामले में सांसद सहित करीबन डेढ़ सौ के खिलाफ कोतवाली टोंक पुलिस थाना में मामला दर्ज कराया है।

कोतवाली पुलिस थाना में आरयूआईडीपी की कनिष्ठ अभियंता प्रियंका शर्मा की तरफ से इस आशय की शिकायत दिए जाने के बाद मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मामला अपराध शाखा पुलिस मुख्यालय जयपुर भेजा जाएगा।

आरयूआईपीडी के अधीक्षण अभियंता नेमीचंद पंवार ने पुलिस को दी गई प्राथमिकी में बताया है कि बृहस्पतिवार की शाम को भाजपा सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ,भाजपा जिला महामंत्री प्रभु बाडोलिया सहित डेढ़ सौ लोग आए जिन्होंने कार्यालय का घेराव किया। साथ ही कार्यालय में उत्पात मचाया और दरवाजे तोड़ने की कोशिश की। 

रिपोर्ट में लिखा है कि लोगो ने पथराव करके खिड़किया तोड़ दी। जिनको समझाने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने दो घण्टे तक उत्पात मचाया बाद में पुलिस की मदद से समझाया । रिपोर्ट के मुताबिक उस वक्त आर यूआईपीडी कार्यालय में टेक्निकल स्टॉफ अधिशाषी अभियंता हरिसिंह,सहायक अभियंता धर्मेंद्र मीणा के साथ राजकार्य में लगे हुए थे।

Previous
Next

Related Posts