Saturday, 29 August 2026

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल के चाचा और समाजसेवी हरि राम बंसल को पूर्व सीएम राजे ने श्रद्धांजलि अर्पित की


भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल के चाचा और समाजसेवी हरि राम बंसल को पूर्व सीएम राजे ने श्रद्धांजलि अर्पित की


प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शनिवार को कोटपूतली पहुंची। राजे यहां भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल के निवास पर पहुंची, जहां उन्होंने समाजसेवी हरि राम बंसल को श्रद्धांजलि अर्पित की। समाजसेवी हरि राम बंसल भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल के चाचा थे। इसी सप्ताह उनका निधन हो गया था। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने उन्हें यहां श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। 

इससे पहले सीएम वसुंधरा का खेड़की वीरभान मोड़ पर भाजपा नेता शंकर लाल कसाना के कार्यालय पर स्वागत सम्मान किया गया।यहां भाजपा नेता शंकरलाल कसाना ने पूर्व सीएम को तलवार भेंट की। राजे का होटल आरटीएम में भी स्वागत कार्यक्रम प्रस्तावित था लेकिन यहां कार्यकर्ताओं की आपसी गुटबाजी और अनुशासनहीनता के चलते पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को वापस गाड़ी में बैठना पड़ा। कार्यकर्ता काफी देर तक वसुंधरा की गाड़ी के आगे खड़े होकर नारे लगाते रहे, इस दौरान पुलिस प्रशासन को भी मशक्कत करनी पड़ी लेकिन कार्यकर्ता किसी की नहीं सुन रहे थे। करीब 15 मिनट के व्यवधान के बाद पूर्व सीएम के वाहन को रास्ता मिल पाया।

पुलिस प्रशासन के इस पूरे प्रकरण के दौरान हाथ पांव फूले रहे। एक बार तो डीवाईएसपी डॉक्टर संध्या यादव और थानाधिकारी सवाई सिंह कार्यकर्ताओं के बीच जाकर उन्हे हटाने का प्रयास किया लेकिन कार्यकर्ता गाड़ी के आगे से नहीं हटे।




    Previous
    Next

    Related Posts