Saturday, 29 August 2026

पीएम मोदी के जन्मदिन पर एनएसयूआई ने विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर पकौड़े तले, चाय बेची और बूट पॉलिश कर जताया विरोध


पीएम मोदी के जन्मदिन पर एनएसयूआई ने विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर पकौड़े तले, चाय बेची और बूट पॉलिश कर जताया विरोध

एनएसयूआई द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया गया। जयपुर में राजस्थान विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रोजगार मांगा। इस दौरान प्रदर्शनकारी युवाओं ने पकोड़े तल, चाय और पानी पूरी बेचने के साथ ही बूट पॉलिश कर विरोध जताया।

एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रवक्ता रमेश भाटी ने कहा कि पीएम मोदी युवाओं से रोजगार का वादा कर सत्ता में आए थे। उनका दूसरा कार्यकाल शुरु हो गया है। लेकिन अब तक न तो युवाओं को रोजगार दिया गया, और ना ही कोई वादा पूरा किया है। बल्कि युवाओं के पास जो रोजगार थे, उन्हें भी छीना जा था है। देश में बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। जिसकी वजह से पढ़े लिखे युवा भी चाय और पकौड़े बेचने को मजबूर हो गए हैं।

राजस्थान विश्वविद्यालय में अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रही रितु बराला ने कहा कि पीएम मोदी ने युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। आज देश में युवा रोजगार के लिए दर-दर भटक रहा है। ऐसे में आज पढ़े-लिखे बेरोजगारों ने यूनिवर्सिटी के बाहर बैठे रोजगार की भीख मांगी है।

Previous
Next

Related Posts