Saturday, 29 August 2026

डॉ. पूनिया ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद पर बने रहने की इच्छा जाहिर की, केंद्रीय संगठन को लिखा मार्मिक पत्र


डॉ. पूनिया ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद पर बने रहने की इच्छा जाहिर की, केंद्रीय संगठन को लिखा मार्मिक पत्र

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ.सतीश पूनियां के कार्यकाल काे 3 साल पूरे हाे गए है। उन्हाेंने केंद्रीय संगठन को पत्र भेजकर अध्यक्ष पद पर बने रहने की इच्छा जाहिर की है। इस पत्र के बाद भाजपा की राजनीति में अलग-अलग चर्चाएं शुरू हाे गई हैं। 

उन्होंने पत्र में लिखा- यूं तो राजनीति की लम्बी यात्रा में टारगेट का अंत नहीं है। लेकिन मैं  इस 3 साल के कार्यकाल के लिए कह सकता हूं कि जो अपेक्षा संगठन ने मुझसे की है, हमने अपनी टीम के साथ उसे मन-वचन-कर्म से पूरा करने की कोशिश की है।

उन्होंने पत्र में लिखा है कि वर्ष 2023 में  विधानसभा चुनाव और वर्ष 2024 में  लोकसभा चुनाव के साथ ही केन्द्रीय संगठन की  नीति और दिशा निर्देश के मुताबिक कार्य करते रहेंगे। उन्होंने पत्र में भविष्य में भाजपा राजनीतिक तौर पर ऐसी पार्टी बने, जिसे जीता नहीं जा सके, न ही जिसमें सेंध लगाई जा सके। इसके लिए हम पूरे समर्पण के साथ काम करेंगे। 

डॉ. सतीश पूनिया ने पत्र में लिखा है कि कामयाबी और नाकामी जिंदगी और दुनिया के सच हैं। चार पन्नों के एक भावुक पत्र में ऐसी कई बातें लिखी हैं, जिनकी राजनीतिक चर्चाएं हो रही हैं। इसमें राजनीतिक महत्वाकांक्षा और पार्टी प्रदेशाध्यक्ष के तौर पर राजनीतिक भविष्य और विधानसभा, लोकसभा चुनाव की तैयारियों की बातें भी शामिल हैं। पत्र में उन्हाेंने ये भी लिखा है कि कहां जीत मिली और कहां पार्टी काे बड़ी हार का सामना करना पड़ा।

Previous
Next

Related Posts