Saturday, 29 August 2026

डॉ. जोशी और कटारिया ने किया श्रीनाथजी गौशाला का निरीक्षण कर लंपी बीमारी से गायों के इलाज व्यवस्थाओं को देखा और दिए आवश्यक दिशा निर्देश

डॉ. जोशी और कटारिया ने किया श्रीनाथजी गौशाला का निरीक्षण कर लंपी बीमारी से गायों के इलाज व्यवस्थाओं को देखा और दिए आवश्यक दिशा निर्देश

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी और कृषि एवं पशुपालन मंत्री लाल चंद कटारिया ने मंगलवार को नाथद्वारा में श्रीनाथजी गौशाला और नगर पालिका के काइन हाउस का निरीक्षण किया। उन्होंने लंपी बीमारी से गायों के इलाज और बचाव के लिए किए जा रहे प्रयासों की अधिकारियों और चिकित्सकों से जानकारी ली।

डॉ. जोशी और कटारिया ने मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। डॉ. जोशी ने कहा कि ऐसा प्रयास किया जाना चाहिए कि क्षेत्र में लंपी वायरस मिली गायों को यहां एकत्रित किया जाए और आसपास के क्षेत्रों में जाकर  ऐसी गाय मिले तो उन्हें यहां लाया जाकर इलाज किया जाना चाहिए।

    Previous
    Next

    Related Posts