Saturday, 29 August 2026

खेलों से व्यक्तित्व का विकास व निर्माण: डॉ. जोशी


खेलों से व्यक्तित्व का विकास व निर्माण: डॉ. जोशी

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने कहा कि पढाई की जगह पढाई का महत्व है लेकिन खेलों से मानव जीवन में व्यक्तित्व का विकास व निर्माण संभव है उन्होंने कहा कि खेलो से जीवन में किस प्रकार से मेलजोल और समूह भावना से आगे बढा जा सकता है ये सीखने को मिलता है। 

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. जोशी सोमवार को जिले के खमनोर के मलीदा में महाराणा प्रताप स्टेडियम में आयोजित राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता के  शुभारंभ के अवसर पर उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर  रहे थे। 

उन्होंने इस अवसर पर जीवन में खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला और खेलों के माध्यम से अपनी प्रतिभा को तराश कर आगे बढने की प्रेरणा दी और कहा कि इस ओलंपिक आयोजन से आप देश और प्रदेश का नाम रोशन करे। 

इस अवसर पर समारोह में जिला कलक्टर नीलाभ सक्सेना ने सम्बोधित करते हुये कहा कि खेल को खेल भावना से खेले और आगे बढे इसके साथ ही उन्होंने इस अवसर पर ग्रामीण ओलंपिक के आयोजन की रूपरेखा और इसमें भाग लेने वाले खिलाडियों  के बारे में जानकारी दी। 

समारोह को खमनोर प्रधान, भेरूलाल वीरवाल , समाजसेवी देवकी नन्दन गुर्जर ने भी सम्बोधित किया। इससे पहले अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर विधिवत् शुभारंभ किया और अतिथियो का स्वागत किया गया। आज के मैच में बालीवाल के मैच का शुभारंभ किया गया जो सलोदा और झालों की मदार के बीच हुआ।  

इस अवसर पर कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष ,मनीष राठी ,उपाध्यक्ष, श्यामलाल गुर्जर, उपप्रधान,वैभव राज , जिला परिषद के सी ई ओ ,उत्साह चौधरी, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, भुवनेश्वर सिंह ,उपखंड अधिकारी,नाथद्वारा,अभिषेक गोयल, जिला खेल अधिकारी, चाँद खां, जिला शिक्षा अधिकारी,राजेन्द्र गागर, जिला परिषद सदस्य,  सरपंच और  खिलाडी मौजूद रहे।

Previous
Next

Related Posts