



अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी)के अगले अध्यक्ष के चुनाव का ऐलान हो चुका है। दिपावली के बाद कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिलेगा। इधर एआईसीसी पद के चुनाव की घोषणा के बाद पार्टी के कई सांसदों द्वारा इस चुनाव के मतदाता सूची की मांग की जा रही थी। जिसपर पार्टी की ओर से पत्र सामने आया है। इस पत्र में यह बताया गया कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव की मतदाता सूची किसे मिलेगी। साथ ही यह भी जानकारी दी गई है कि अध्यक्ष पद के चुनाव में मतदान कौन-कौन कर सकेंगे।
कांग्रेस सेंट्रल इलेक्शन अथॉरिटी के चेयरमैन मधुसूदन मिस्त्री की ओर एक पत्र जारी किया है। इस पत्र में उन्होंने बताया गया कि कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने वाले सभी प्रत्याशियों को वोटर लिस्ट दी जाएगी। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन करने वाले सभी नेताओं को मतदाता सूची। साथ ही यह यह भी बताया गया कि कांग्रेस कमेटी के सभी डेलीगेट्स को क्यूआर बेस्ड आईडी कार्ड जारी किया जाएगा।
यह क्यू कोड बेस्ड आईकार्ड कांग्रेस के सभी पीसीसी डेलीगेट्स को उनके फोन पर मिलेगा। क्यू आर बेस्ड आई कार्ड मिलने का मतलब है कि वे सभी कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन करने के साथ-साथ इस चुनाव में वोट करने का अधिकार रखते हैं। कांग्रेस सेंट्रल इलेक्शन अथॉरिटी के चेयरमैन मधुसूदन मिस्त्री का यह पत्र कांग्रेस के उन पांचों सांसदों को दिया गया है जिन्होंने मतदाता सूची की मांग की थी।
कांग्रेस के पांच सांसद मनीष तिवारी, शशि थरूर, कार्ति चिदंबरम, प्रद्युत बोरदोलोई, अब्दुल खलीक ने अध्यक्ष पद की वोटर लिस्ट की मांग की थी। शशि थरूर पहले भी ऐसा पत्र मधुसूदन मिस्त्री को लिख चुके हैं। इन लोगों की मांग पर आज कांग्रेस की ओर से मधुसूदन मिस्त्री की ओर से पत्र जारी कर स्थिति को स्पष्ट किया गया है।
गौरतलब हो कि बीते दिनों हुई कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव का ऐलान किया गया था। सीडब्ल्यूसी की मीटिंग में बताया गया था कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्टूबर को वोटिंग होगी और 19 अक्टूबर को काउंटिंग होगी। चुनावी शेड्यूल के मुताबिक 22 सितंबर को चुनाव संबंधी नोटिफिकेशन जारी होगा। 24 सितंबर से 30 सितंबर तक नॉमिनेशन किए जा सकेंगे।

