Saturday, 29 August 2026

जहां भी होगी AAP की सरकार, संविदा कर्मचारियों को करेंगे पक्का - सीएम अरविंद केजरीवाल


जहां भी होगी AAP की सरकार, संविदा कर्मचारियों को करेंगे पक्का - सीएम अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार की तारीफ करते हुए कहा है कि जहां एक ओर पूरे देश में अन्य सरकारें पक्की सरकारी नौकरियां खत्म करके संविदा कर्मचारी भर्ती कर रही हैं, वहीं पंजाब की “AAP” सरकार ने संविदा कर्मियों को पक्का करना शुरू किया हैIआम आदमी पार्टी के संयोजक ने कहा- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जी ने 5 सितंबर को शिक्षक दिवस वाले दिन एक बहुत बड़ी घोषणा की थीI यह घोषणा न केवल पंजाब के लिए बल्कि पूरे देश के लिए और अर्थव्यवस्था के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैI उन्होंने 8736 संविदा टीचर्स पक्के करने की घोषणा की थी. यह देश में पहली बार हो रहा हैI

केजरीवाल ने कहा- पूरे देश में हवा यह चल रही है कि सरकारी नौकरी खत्म करो, सरकारी पदों पर भर्ती मत करो और उनकी जगह कच्चों को लगाओ और उनकी पूरी जिंदगी संविदा कर्मचारी के तौर पर बीत जाती हैI पहली बार पूरे देश में किसी सरकार ने भगवंत मान जी की सरकार ने 8736 टीचर्स पक्का कियाI पंजाब में और भी संविदा कर्मचारी हैं उन को पक्का करने पर मान साहब की सरकार काम कर रही हैI

केजरीवाल नेता ने कहा- एक धारणा है कि पक्के कर्मचारी काम नहीं करते यह बिल्कुल गलत है. दिल्ली के अंदर हमने दिखाया कि शिक्षा क्रांति उन्हीं पक्के टीचर्स और गेस्ट टीचर्स की वजह से आईI दिल्ली में लगभग 60, 000 टीचर्स काम कर रहे हैंI सीएम ने कहा- पहले इन टीचर्स को दिल्ली में बदनाम किया जाता था कहा जाता था सरकारी स्कूलों में पढ़ाई नहीं होती टीचर आते हैं पेड़ के नीचे बैठकर महिलाएं स्वेटर बुनती रहती हैं उन्हीं टीचर से शिक्षा क्रांति करके दिखायीI हमारे उन्हीं सरकारी डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ ने कमाल करके दिखाया है , तो यह कहना गलत है कि पक्के कर्मचारी काम नहीं करतेI

दिल्ली के सीएम ने कहा- दिल्ली आधा राज्य है हमारे पास पावर कम हैI लेकिन यह जो हवा पंजाब से निकली है कि सरकारी नौकरी पर पक्के कर्मचारी होने चाहिएI संविदा कर्मचारी का सिस्टम खत्म होना चाहिए यह पूरे देश में जाएगा. सीएम ने सभी राज्य सरकारों से अपील की है कि जैसे पंजाब सरकार ने किया वैसे ही अन्य राज्य सरकारें भी संविदा कर्मचारियों को पक्का करेंI AAP नेता ने अपील की है कि केंद्र सरकार भी संविदा कर्मचारियों को पक्का करेंI  उन्होंने कहा कि देश में जहां भी हमारी सरकार बनेगी हम वहां संविदा कर्मचारियों को पक्का करेंगेI

Previous
Next

Related Posts