Saturday, 29 August 2026

टैंकर और कार की भिड़ंत, छह मौत, मृतक में एक बच्ची और दो महिलाएं शामिल


टैंकर और कार की भिड़ंत, छह मौत, मृतक में एक बच्ची और दो महिलाएं शामिल

आबूरोड-पालनपुर फोरलेन पर बुधवार शाम भीषण सडक़ हादसे में कार सवार 6 जनों की मौत हो गई। सिरोही के सारणेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन कर कार सवार छह जने गुजरात लौट रहे थे। तभी फोरलेन पर मावल गांव स्थित कट के पास बाइक सवार को बचाने के लिए कार रांग साइड आने पर एक केमिकल टैंकर में घुस गई। जिससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

सूचना मिलने पर रीको पुलिस मौके पर पहुंची। कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। कार में सवार दो जनों की मौके पर ही कार में बुरी तरह फंसकर मौत हो गई। अन्य 4 जनों को घायलावस्था में आबूरोड के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां सभी चार जनों ने दम तोड़ दिया। कार में सवार सभी देवासी समाज के व पाली जिले की बाली तहसील के रहने वाले थे। गुजरात के कलोल शहर में कामकाज होने से सिरोही के सारणेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन कर वापस लौट रहे थे। मृतकों में 1 बच्ची, 1 महिलाएं व 4 पुरुष शामिल हैं।

दुर्घटना की सूचना मिलने पर जिला कलक्टर डॉ. भंवरलालऔर जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता मौके पर पहुंचे व अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। तीन मृतकों पाली के पादरला, गुड़ा गुमानसिंह में राइकों की ढाणी निवासी सवाराम, भूराराम पुत्र जगाराम व अम्बाराम की ही पहचान हो पाई थी। घटना के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया।

    Previous
    Next

    Related Posts