Saturday, 29 August 2026

बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना सड़क मार्ग से जाएंगी अजमेर


बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना सड़क मार्ग से जाएंगी अजमेर

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना भारत दौरे के दौरान 8 सितंबर को जयपुर आएंगी। शेख हसीना विशेष एयरक्राफ्ट से दिल्ली से सुबह 9 बजे जयपुर के लिए रवाना होंगे। 

जयपुर एयरपोर्ट पर सुबह लगभग 10 बजे शेख हसीना उतर जाएंगी। यहां पर उनका स्वागत किया जाएगा।जिसके बाद सड़क मार्ग से अजमेर में ख्वाजा की दरगाह जाना प्रस्तावित। इस दौरान उनके साथ आ रहे सौ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के लोग रहेंगे। जिन में कुछ लोग अजमेर आएंगे और कुछ लोग जयपुर रुक कर जयपुर दर्शन करने वाले हैं। 

अब तक की जानकारी के अनुसार शाम करीब सवा 6बजे शेख हसीन अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ जयपुर से ही ढाका रवाना होंगी। asd

    Previous
    Next

    Related Posts