



जगदीप धनखड़ उपराष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार गुरुवार को एक दिवसीय यात्रा पर राजस्थान आ रहे हैं। धनखड़ की पत्नी सुदेश धनखड़ भी उपराष्ट्रपति के साथ होंगी। भारतीय वायुसेना के हैलीकॉप्टर से गुरुवार सुबह 8 बजे धनकड़ दिल्ली एयरपोर्ट से रवाना होंगे और 9 बजे झुंझुनू जिले के ठिकाना स्थित राजकीय सीनियर सैकंडरी स्कूल पर पहुंचेंगे। ठिकाना स्कूल में स्वागत के बाद सड़क मार्ग से आवास के लिए निकलेंगे। सुबह सवा 11 बजे किठाना के राजकीय सीनियर सैकंडरी स्कूल सालासर के लिए रवाना होंगे।
सुबह साढे 11 बजे धनखड़ सालासर हैलीपेड से सड़क मार्ग से दोपहर तक बालाजी मंदिर में दर्शन कर करीब सवा बजे दोबारा सालासर हैलीपेड पहुंचकर 2 बजे तक सालासर हैलीपेड से खाटूश्यामजी मंदिर दर्शन के लिए जाएंगे। खाटू श्यामजी मंदिर दर्शन के बाद धनखड़ हैलीकॉपटर से रवाना होकर साढे 3बजे तक जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेगे।
जयपुर एयरपोर्ट से सीधे राजभवन जाएंगे । राजभवन से शाम सात बजे मानसरोवर में निजी स्कूल में बार कौंसिल ऑफ इंडिया के कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम के बाद धनखड़ सीधे जयपुर एयरपोर्ट जाएंगे जहां से वह दिल्ली के लिए निकल जाएंगे। उनकी जयपुर यात्रा को देखते हुएबुधवार को उनके कारगेट की रिहर्सल की गई। उनके जयपुर पहुंचने के समय पर एयरपोर्ट से राजभवन और राजभवन से मानसरोवर निजी स्कूल तक कारगेट की रिहर्सल की गई।