Saturday, 29 August 2026

हनीट्रेप में फंसाने की धमकी देकर निजी सचिव से ब्लैकमेलिंग, 8 लाख ऐंठ, बजाज नगर थाने में मामला दर्ज


हनीट्रेप में फंसाने की धमकी देकर निजी सचिव से ब्लैकमेलिंग, 8 लाख ऐंठ, बजाज नगर थाने में मामला दर्ज

हनीट्रेप में फंसाने की धमकी देकर एक निजी सचिव से ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। रेप की एफआईआर दर्ज कराने की धमकी देकर 8 लाख रुपए ऐंठ लिए। लगातार पैसों की डिमांड से परेशान होकर पीड़ित ने बजाज नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

पुलिस ने बताया कि वैशाली नगर निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वह निजी सचिव के पद पर कार्यरत है। जवाहर लाल नेहरु मार्ग बजाज नगर निवासी एक महिला ट्रांसफर के खाली पदों की जानकारी के लिए डिपार्टमेंट में आती जाती थी। डिपार्टमेंट में कई बार मिलने के कारण अच्छी दोस्ती हो गई। जुलाई-2021 में बातचीत के दौरान तलाकशुदा होने की बताकर बातों में फंसा लिया। सितम्बर-2021 में परिचित महिला की इच्छा से शारीरिक संबंध बनाए।

दिसम्बर-2021 और फरवरी-2022 में दोबारा सहमति से दोनों ने शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद रेप के मुकदमें में फंसाने की धमकी देकर 7 लाख रुपए मांगे। फरवरी से जून महीने के बीच टुकड़ों में 7 लाख रुपए दे दिए। एक महीने चुप रहने के बाद जुलाई-2022 में दोबारा 5 लाख रुपए की मांग कर धमकाना शुरू कर दिया। वॉट्सऐप कॉल कर लगातार धमकियां देने लगी। ब्लैकमेल कर 1 लाख रुपए ओर वसूल लिए। लगातार रुपयों की डिमांड से परेशान होकर पीड़ित ने आरोपी महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।

    Previous
    Next

    Related Posts