Saturday, 29 August 2026

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना गुरुवार को दरगाह जियारत करने आएंगी अजमेर, सुरक्षा के कड़े प्रबंध


बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना गुरुवार को दरगाह जियारत करने आएंगी अजमेर, सुरक्षा के कड़े प्रबंध

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के गुरुवार को अजमेर आएंगी। उनका दरगाह जियारत करने का कार्यक्रम है। इसको लेकर जिला पुलिस व प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। अजमेर में सुरक्षा के लिए डेढ़ हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों को लगाया जाएगा। इसके साथ ही 6 आईपीएस और 12 एडिशनल एसपी रैंक सहित अन्य अधिकारी भी तैनात रहेंगे। शेख हसीना के दरगाह जियारत करने का कार्यक्रम के दौरान दरगाह को भी पूरी तरह खाली कराया जाएगा।

उनकी जियारत के समय फव्वारा सर्किल से लेकर दिल्ली गेट होते हुए दरगाह बाजार तक की सभी दुकानों व मकानों को भी कुछ देर के लिए बंद रखा जाएगा। किसी भवन, मकान, दुकान, होटल व गेस्ट हाउस की बालकनी पर भी लोगों के खड़े रहने पर पाबंदी रहेगी। खिड़की दरवाजे को बंद रखा जाएगा। क्षेत्र में सिर्फ जिला प्रशासन की ओर से जारी पासधारियों को प्रवेश की अनुमति रहेगी। अजमेर रेंज के आईजी रूपिंदर सिंघ ने बताया कि बांग्लादेश गवर्नमेंट की प्रधानमंत्री शेख हसीना 8 सितंबर को अजमेर यात्रा पर आ रही है और वह अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ दरगाह में हाजिरी देकर जियारत करेंगी।

वह अजमेर पहुंचने पर सबसे पहले सर्किट हाउस पंहुचेगी और विश्राम करने के बाद अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ दरगाह जियारत के लिए जाएगी और दरगाह जियारत के बाद वापस सर्किट हाउस पंहुचेगी। जहां विश्राम करने के बाद वापस अजमेर से रवाना होगी। आईजी सिंघ ने बताया कि दिल्ली से जयपुर एयरपोर्ट लैंड करने के बाद वह जयपुर पंहुचेगी।

इसे लेकर सुरक्षा व्यवस्था की पूर्ण व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था में कहीं किसी तरह की चूक ना हो, इस बात का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। इसके साथ ही पुलिस मुख्यालय से भी अतिरिक्त पुलिसकर्मियों का जाप्ता मांगा गया है। जिसमें आरएसी की टुकड़ी सहित अन्य जिलों से आने वाला पुलिस जाप्ता शामिल रहेगा। आईजी सिंघ ने बताया कि बांग्लादेश की प्रधानमंत्री की यात्रा के समय दरगाह को सुरक्षा के लिहाज से पूरी तरह खाली करा दिया जाएगा।

जिससे कि जियारत के समय कोई परेशानी ना हो। वही उनके मार्ग पर भी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम रहेंगे। मार्ग पर सभी जगह हथियारबंद जवानों को लगाया जाएगा, जो शेख हसीना के गुजरने के दौरान मार्ग पर निकलने वाली गलियों को भी बंद कर यातायात को डाइवर्ट कर देंगे। जिससे लोगों को परेशानी ना हो और सुरक्षा में भी चूक ना रहे। इसके साथ ही दरगाह व उसके आसपास की ऊंची इमारतों पर हथियारबंद सुरक्षाकर्मी दूरबीन के साथ तैनात रहेंगे जो आसपास के क्षेत्र में पूरी निगरानी रखकर व्यवस्था संभालेंगे।

    Previous
    Next

    Related Posts