



भाजपा प्रदेश मुख्यालय में कल 4 सितंबर को दोपहर 01:00 बजे प्रदेश पदाधिकारी बैठक और शाम को 4:00 बजे कोर कमेटी बैठक का आयोजन होगाl
बैठक में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां, भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर सहित प्रमुख वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे, जो प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और शाम को 4:00 बजे डॉ.सतीश पूनियां की अध्यक्षता में कोर कमेटी की बैठक का आयोजन होगा, जिसमें प्रदेश के जनहित के मुद्दों और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा होगीl