Sunday, 24 May 2026

अशोक गहलोत का बड़ा बयान: सचिन पायलट की दोनों टांगें कांग्रेस में हैं, अब कभी छोड़कर नहीं जाएंगे

0
0

अशोक गहलोत ने भाजपा प्रभारी के उस बयान पर पलटवार किया, जिसमें सचिन पायलट को “बहुरूपिया” बताया गया था। गहलोत ने कहा, “सचिन पायलट की दोनों टांगें कांग्रेस में हैं और कांग्रेस में ही रहेंगी।” उन्होंने मानेसर घटनाक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि जो लोग पहले हमारे नेताओं को गुमराह कर ले गए थे, अब वही भटकेंगे। गहलोत ने कहा कि पायलट को अब अनुभव हो गया है कि ऐसी गलती के क्या अंजाम होते हैं। उन्होंने कहा, “अब वो समझ गए हैं, संभल गए हैं और मुझे उम्मीद है कि अब कभी कांग्रेस छोड़कर नहीं जाएंगे।”