Sunday, 30 August 2026

भाजपा प्रदेश कार्यालय में नेताओं ने सुनी ‘मन की बात’: मदन राठौड़, मंजू शर्मा और बालमुकुंदाचार्य समेत कई पदाधिकारी रहे मौजूद


भाजपा प्रदेश कार्यालय में नेताओं ने सुनी ‘मन की बात’: मदन राठौड़, मंजू शर्मा और बालमुकुंदाचार्य समेत कई पदाधिकारी रहे मौजूद

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 137वां संस्करण रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में सामूहिक रूप से सुना गया। इस दौरान भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी, जयपुर सांसद मंजू शर्मा और विधायक बालमुकुंदाचार्य सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का श्रवण किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ में युवा शक्ति, महिला सशक्तीकरण, नशा मुक्ति, स्वच्छता, नवाचार और देशभर में समाज के स्तर पर किए जा रहे सकारात्मक प्रयासों का जिक्र किया। उन्होंने युवाओं से अपने विचारों और नवाचारों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील की।

कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक रूप से सुना कार्यक्रम

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक साथ प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। कार्यक्रम के संयोजक मोतीलाल मीणा, कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक और सह प्रभारी भवानी शंकर शर्मा भी मौजूद रहे। इस दौरान पार्टी नेताओं ने प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया।

युवा और महिला सशक्तीकरण पर रहा जोर

‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं से नशे से दूर रहने और ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ जैसे अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इसके साथ ही उन्होंने महिला सशक्तीकरण और स्वरोजगार के क्षेत्र में हो रहे सकारात्मक बदलावों का भी उल्लेख किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों में छोटे-छोटे प्रयास बड़े बदलाव का माध्यम बन रहे हैं। उन्होंने युवाओं से नए विचारों और नवाचारों के जरिए समाज और देश के विकास में भागीदारी बढ़ाने की अपील की। भाजपा प्रदेश कार्यालय में मौजूद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेश को जनसंपर्क और संगठनात्मक गतिविधियों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की बात कही।

Previous
Next

Related Posts