Friday, 07 August 2026

संत रविदास ने जीवन सामाजिक समरसता को समर्पित किया, कार्यकर्ता उनसे प्रेरणा लें: अजीत सिंह मेहता


संत रविदास ने जीवन सामाजिक समरसता को समर्पित किया, कार्यकर्ता उनसे प्रेरणा लें: अजीत सिंह मेहता

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

650वीं जयंती वर्ष के तहत टोंक पहुंची संत रविदास वंदन कलश रथ यात्रा, कंकाली माता मंदिर में भाजपा ने किया कार्यक्रम

टोंक। भाजपा के कोटा संभाग प्रभारी एवं पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास महाराज ने अपना संपूर्ण जीवन सामाजिक समरसता के लिए समर्पित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संत रविदास के जीवन से प्रेरणा लेकर समरस समाज की स्थापना की दिशा में कार्य करने का आह्वान किया।

वे संत रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के तहत भाजपा की ओर से चलाए जा रहे समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को टोंक पहुंची संत रविदास वंदन कलश रथ यात्रा के अवसर पर श्री कंकाली माता मंदिर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

‘व्यक्तित्व और कृतित्व को जीवन में आत्मसात करें’

अजीत सिंह मेहता ने कहा कि संत रविदास ने समाज को संगठित करने और सामाजिक भेदभाव को समाप्त करने के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता इस बात की है कि उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए सामाजिक समरसता के निर्माण में योगदान दिया जाए।

सभी जिलों में भेजे गए वंदन कलश

मेहता ने बताया कि भाजपा प्रदेश कार्यालय से संत रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के तहत प्रदेश के सभी जिलों के लिए संत रविदास वंदन कलश रवाना किए गए हैं। इसी क्रम में टोंक विधानसभा क्षेत्र में भी कलश यात्रा का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल की ओर से श्री कंकाली माता मंदिर से किया गया।

संत रविदास कलश की पूजा की

कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता ने संत रविदास वंदन कलश की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर भाजपा पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल टोंक के अध्यक्ष विष्णु चावला सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में शैलेंद्र जैन, जय नारायण वर्मा, गुड्डू चावला, पुष्पेंद्र जैन, अनिल शर्मा, मुकेश यादव, रमेश गढ़वाल, सीताराम चावला, शिवराज चावला, तारीक अजीज, सत्यनारायण सेन, रामबाबू गुप्ता, प्रभु सैनी, नरेंद्र अजमेरा, गौरव चारण, भगवान बाहेती, मनोज वाल्मीकि, नरेश वाल्मीकि, बादल साहू, मुकेश कश्यप, हीरालाल महावर, विजय चावला सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Previous
Next

Related Posts