Tuesday, 19 May 2026

राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फेरबदल: 126 न्यायिक अधिकारियों के तबादले, फैमिली से पोक्सो तक सभी कोर्ट प्रभावित


राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फेरबदल: 126 न्यायिक अधिकारियों के तबादले, फैमिली से पोक्सो तक सभी कोर्ट प्रभावित

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने न्यायिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। रजिस्ट्रार जनरल चंचल मिश्रा द्वारा जारी आदेश के तहत जिला न्यायाधीश, वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश और सिविल जज कैडर के 126 न्यायिक अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश दिए गए हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल नए पदों पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

इस फेरबदल में फैमिली कोर्ट, एनडीपीएस कोर्ट, पोक्सो कोर्ट, कमर्शियल कोर्ट और भ्रष्टाचार निवारण अदालतों के न्यायाधीश शामिल हैं।

प्रमुख नियुक्तियां

सोनिया बेनीवाल को विशेष सचिव (लीगल ड्राफ्टिंग), विधि विभाग जयपुर और आशीष कुमार कुमावत को संयुक्त सचिव, लॉ एंड लीगल अफेयर विभाग जयपुर में नियुक्त किया गया है। राजेंद्र शर्मा को भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट नंबर 1 जयपुर मेट्रो-II और सतीश चंद्र गोदारा को उदयपुर के भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट में तैनात किया गया है।

पोक्सो और एनडीपीएस कोर्ट में बदलाव

शंकरलाल मारू को सीकर के पोक्सो कोर्ट-2 में नियुक्त किया गया है। सुमन गुप्ता, प्रदीप कुमार वर्मा और प्रदीप कुमार मोदी क्रमशः बारां, टोंक और भीलवाड़ा के पोक्सो कोर्ट में तैनात होंगे। एनडीपीएस कोर्ट में उपेंद्र शर्मा भीलवाड़ा, अजय कुमार भोजक और मुजफ्फर चौधरी जोधपुर महानगर के दोनों एनडीपीएस कोर्ट में नियुक्त किए गए हैं।

फैमिली कोर्ट में व्यापक फेरबदल

जयपुर में अनीश दाधीच फैमिली कोर्ट-5 और प्रियंका पिलानिया फैमिली कोर्ट-4 में नियुक्त हुई हैं। जोधपुर में मधुसूदन मिश्रा और तन सिंह चारण फैमिली कोर्ट में तैनात होंगे। उदयपुर में दीपक दुबे और रेखा चौधरी की नियुक्ति हुई है। इसके अलावा भरतपुर, झालावाड़, करौली, प्रतापगढ़, जैसलमेर, चित्तौड़गढ़, सवाई माधोपुर, अलवर, कोटा, धौलपुर और बूंदी के फैमिली कोर्ट में भी नए जज तैनात किए गए हैं।

कमर्शियल कोर्ट में भी बदलाव

राजवीर सिंह को अलवर के कमर्शियल कोर्ट में, अनिल कुमार गुप्ता और राकेश कुमार शर्मा को जयपुर मेट्रो-II के कमर्शियल कोर्ट में तैनात किया गया। बीकानेर, श्रीगंगानगर और उदयपुर के कमर्शियल कोर्ट में भी नई नियुक्तियां की गई हैं।


क्रमअधिकारी का नामनया पद / नियुक्ति स्थान
1सोनिया बेनीवालस्पेशल सेक्रेटरी, लॉ (लीगल ड्राफ्टिंग) एवं जॉइंट एल.आर., जयपुर
2आशीष कुमार कुमावतजॉइंट सेक्रेटरी (लॉ), लॉ एंड लीगल अफेयर्स डिपार्टमेंट, जयपुर
3राजेंद्र शर्मासेशन्स जज, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम विशेष न्यायालय नं.1, जयपुर महानगर-II
4शंकर लाल मारूजज, पोक्सो एक्ट विशेष न्यायालय नं.2, सीकर
5सतीश चंद्र गोदारासेशन्स जज, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम विशेष न्यायालय नं.1, उदयपुर
6सुमन गुप्ताजज, पोक्सो एक्ट विशेष न्यायालय नं.1, बारां
7महेंद्र कुमार सिंघलजज, फैमिली कोर्ट नं.2, भरतपुर
8अनीश दाधीचजज, फैमिली कोर्ट नं.5, जयपुर महानगर-I
9शिवानी जोहरी भटनागरजज, फैमिली कोर्ट, झालावाड़
10अश्विनी कुमार यादवजज, फैमिली कोर्ट, करौली
11मधु सूदन मिश्राजज, फैमिली कोर्ट नं.3, जोधपुर महानगर
12दीपक दुबेजज, फैमिली कोर्ट नं.2, उदयपुर
13चंद्र प्रकाश सिंहजज, फैमिली कोर्ट नं.2, श्रीगंगानगर
14रेखा चौधरीजज, फैमिली कोर्ट नं.1, उदयपुर
15महेंद्र कुमार दवेजज, फैमिली कोर्ट, प्रतापगढ़
16बुलाकी दास व्यासजज, फैमिली कोर्ट, जैसलमेर
17अचला आर्याजज, फैमिली कोर्ट, चित्तौड़गढ़
18सुंदर लाल बंसीवालजज, फैमिली कोर्ट, सवाई माधोपुर
19महेंद्र कुमार धाबीजज, फैमिली कोर्ट नं.1, भीलवाड़ा
20सुनील कुमार गोयलजज, फैमिली कोर्ट नं.1, अलवर
21मदन गोपाल सोनीजज, फैमिली कोर्ट नं.2, कोटा
22तन सिंह चारणजज, फैमिली कोर्ट नं.1, जोधपुर महानगर
23मुकेश आर्याजज, फैमिली कोर्ट, धौलपुर
24प्रियंका पिलानियाजज, फैमिली कोर्ट नं.4, जयपुर महानगर-I
25वीरेंद्र प्रताप सिंहजज, फैमिली कोर्ट, बूंदी
26प्रदीप कुमार वर्माजज, पोक्सो एक्ट विशेष न्यायालय, टोंक
27राजबीर सिंहजज, कमर्शियल कोर्ट, अलवर
28अनिल कुमार गुप्ताजज, कमर्शियल कोर्ट नं.2, जयपुर महानगर-II
29ओमप्रकाशजज, कमर्शियल कोर्ट, बीकानेर
30संदीप कौरजज, कमर्शियल कोर्ट, श्रीगंगानगर
31विवेक कुमार त्रिपाठीजज, कमर्शियल कोर्ट, उदयपुर
32राकेश कुमार शर्माजज, कमर्शियल कोर्ट नं.3, जयपुर महानगर-II
33प्रदीप कुमार मोदीजज, पोक्सो एक्ट विशेष न्यायालय नं.2, भीलवाड़ा
34उपेंद्र शर्माविशेष जज, एनडीपीएस कोर्ट, भीलवाड़ा
35अजय कुमार भोजकविशेष जज, एनडीपीएस कोर्ट नं.1, जोधपुर महानगर
36मुजफ्फर चौधरीविशेष जज, एनडीपीएस कोर्ट नं.2, जोधपुर महानगर
37पलविंदर सिंहविशेष जज, एनडीपीएस कोर्ट, श्रीगंगानगर
38विनोद कुमार शर्माविशेष जज, एनडीपीएस कोर्ट, जयपुर महानगर-I
39अटल सिंह चंपावतविशेष जज, एनडीपीएस कोर्ट, निम्बाहेड़ा-चित्तौड़गढ़
40भवानी शंकर पंडियाजज, पोक्सो एक्ट विशेष न्यायालय नं.2, अलवर
41प्रीति नायकजज, पोक्सो एक्ट विशेष न्यायालय, धौलपुर
42जगेंद्र कुमार अग्रवालजज, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, अजमेर
43पुखराज गहलोतजज, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, जोधपुर महानगर
44गणपत लाल विश्नोईजज, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण नं.1, उदयपुर
45कुंतल जैनजज, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, भरतपुर
46नीरज कुमार भारद्वाजसेशन्स जज, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम विशेष न्यायालय, टोंक
47कौशल सिंहजज, पोक्सो एक्ट विशेष न्यायालय नं.2, जयपुर महानगर-II
48स्वाति शर्माजज, पोक्सो एक्ट विशेष न्यायालय नं.2, जोधपुर महानगर
49विशाल भार्गवअतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश नं.3, जयपुर महानगर-I
50सिद्धार्थ दीपअतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश, सुमेरपुर-पाली
51कुलदीप शर्माअतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश नं.3, कोटा
52सरिता मीणाअतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश नं.2, जयपुर महानगर-II
53कैदार नाथअतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश नं.5, जयपुर महानगर-II
54मनोज मीणाअतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश नं.1, जयपुर महानगर-I
55अहसान अहमदप्रीसाइडिंग ऑफिसर, रेंट अपीलेट ट्रिब्यूनल, जोधपुर महानगर
56अनुतोष गुप्ताअतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश नं.2, बांदीकुई-दौसा
57शरद कुमार व्यासअतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश नं.1, चित्तौड़गढ़
58ममता चौधरीअतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश, भीनमाल-जालोर
59कृष्ण मुरारी जिंदलअतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश नं.3, जयपुर जिला
60रश्मि नावलऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी, राजस्थान हाईकोर्ट बेंच जयपुर
61रमेश कुमार जोशीनिदेशक, राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर
62मुकेश परनामीसचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बूंदी
63योगिता पारीकसचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चित्तौड़गढ़
64ग्रीष्मा शर्माजॉइंट सेक्रेटरी (न्यायिक), राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर
65राम किशन शर्मासचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, डीग
66पीयूष चौधरीसचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांसवाड़ा
67सुंदर लाल खारोलसचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रतापगढ़
68महेंद्र प्रताप भाटीसचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जैसलमेर
69मुकेश कुमारसचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाड़मेर
70अजीत कुरीसचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, खैरथल
71राहुल चौधरीसचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उदयपुर
72विकास आचरासचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, डीडवाना
73सुमन सहारणजॉइंट सेक्रेटरी, राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर
74अजय कुमार बिश्नोईसचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फलोदी
75नवीन कुमार किलानियासचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भरतपुर
76उमेश वीरसचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जालोर
77नुकेश भगोरासचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बालोतरा
78ज्योत्सना मीणासचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भीलवाड़ा
79विनीत कुमारसचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सलूम्बर
80किरण कुमार चौहानसचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, डूंगरपुर
81कृष्णा राकेश कंवरसचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चूरू
82प्रताप सिंह मीणासचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, करौली
83नीलम मीणासचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कोटपूतली
84संजय कुमार मालवीयसचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मेड़ता
85सोनल पारिखसचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ब्यावर
86हिमांशु कुमावतउप सचिव-I, राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर
87अंकित रमनसचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अजमेर
88सुमन चौधरीअतिरिक्त वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं एसीजेएम नं.2, जोधपुर महानगर
89भानुप्रिया शेहारावरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं एसीजेएम, दूदू-जयपुर जिला
90निखिल गोयलविशेष एसीजेएम (पीसीपीएनडीटी एक्ट प्रकरण), कोटा
91आशीष बैंदारावरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं एसीजेएम नं.1, केकड़ी-अजमेर
92आस्था अग्रवालअतिरिक्त सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट नं.3, अलवर
93शिखा चारणविशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट (एनआई एक्ट प्रकरण) कोर्ट, मावली-उदयपुर
94अविनाश चांगलसिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट, कोलायत-बीकानेर
95करण सिंहविशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट (एनआई एक्ट प्रकरण) कोर्ट नं.1, अलवर
96तुषार शर्मान्यायाधिकारी, ग्राम न्यायालय प्रतापगढ़
97मीनाक्षी अग्रवालन्यायाधिकारी, ग्राम न्यायालय हनुमानगढ़
98ऋतिका श्रोतीन्यायाधिकारी, ग्राम न्यायालय भदेसर-चित्तौड़गढ़
99मिती श्रीवास्तवन्यायाधिकारी, ग्राम न्यायालय झालरापाटन-झालावाड़
100सौरवन्यायाधिकारी, ग्राम न्यायालय गिरवा-उदयपुर
101हिम्मत राजन्यायाधिकारी, ग्राम न्यायालय सांचौर-जालोर
102दीपिका रामावतन्यायाधिकारी, ग्राम न्यायालय जायल-मेड़ता
103आदित्यन्यायाधिकारी, ग्राम न्यायालय सांकड़ा मुख्यालय पोखरण-जैसलमेर
104निधि टूनवालन्यायाधिकारी, ग्राम न्यायालय बीकानेर
105सुनीता यादवन्यायाधिकारी, ग्राम न्यायालय पीसांगन- अजमेर
106रविंद्र छाबान्यायाधिकारी, ग्राम न्यायालय ओसियां-जोਧपुर जिला
107शहनाज खान लोहारन्यायाधिकारी, ग्राम न्यायालय मांडल-भीलवाड़ा
108सुमन मीणान्यायाधिकारी, ग्राम न्यायालय कामां-डीग
109जतिन परमारन्यायाधिकारी, ग्राम न्यायालय खेरवाड़ा-उदयपुर
110विनीत कुमार मीणान्यायाधिकारी, ग्राम न्यायालय कोलायत-बीकानेर
111रचना बालोतन्यायाधिकारी, ग्राम न्यायालय जयपुर मुख्यालय बासी
112हेमंत मेहरान्यायाधिकारी, ग्राम न्यायालय कूदली-सीकर
113यश बिश्नोईन्यायाधिकारी, ग्राम न्यायालय इटावा-कोटा
114पुलकित शर्मान्यायाधिकारी, ग्राम न्यायालय दौसा
115मोहित आनंदन्यायाधिकारी, ग्राम न्यायालय सांभर-जयपुर जिला
116सृष्टि जैनन्यायाधिकारी, ग्राम न्यायालय तिजारा-खैरथल तिजारा
117वैदानी सिंह राजपुरोहितन्यायाधिकारी, ग्राम न्यायालय बाड़मेर
118ऋतिका अग्रवालन्यायाधिकारी, ग्राम न्यायालय रूपवास-भरतपुर
119अभिषेक त्रिपाठीन्यायाधिकारी, ग्राम न्यायालय सुवाणा-भीलवाड़ा
120सतीश फणिनन्यायाधिकारी, ग्राम न्यायालय नवलगढ़-झुंझुनूं
121चंदन भाटीन्यायाधिकारी, ग्राम न्यायालय तालेड़ा-बूंदी
122वीणा सुवालकान्यायाधिकारी, ग्राम न्यायालय चित्तौड़गढ़
123सुरेश कुमार बुरड़कन्यायाधिकारी, ग्राम न्यायालय अनूपगढ़-श्रीगंगानगर
124मयंक मीणान्यायाधिकारी, ग्राम न्यायालय राजगढ़-चूरू
125प्रदीप कुमार मोदीजज, पोक्सो एक्ट विशेष न्यायालय नं.2, भीलवाड़ा
126रश्मि नावलऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी, राजस्थान हाईकोर्ट बेंच जयपु
Previous
Next

Related Posts