Sunday, 29 March 2026

बूंदी में बाइक सफर के दौरान युवक की मौत, सीने में दर्द के बाद गिरे, अस्पताल में घोषित मृत


बूंदी में बाइक सफर के दौरान युवक की मौत, सीने में दर्द के बाद गिरे, अस्पताल में घोषित मृत

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

बूंदी जिले के बसौली क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई, जहां सथूर पंचायत के जगा का झोपड़ा निवासी हरिमोहन भाट की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। 

जानकारी के अनुसार हरिमोहन भाट वंश लेखन का कार्य करते थे और कुछ दिन पहले काम के सिलसिले में कोटा गए हुए थे। रविवार को वह अपने भांजे के साथ मोटरसाइकिल से गांव लौट रहे थे, तभी रास्ते में चलते-चलते अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा और वह बाइक से गिरकर अचेत हो गए।

घटना के बाद परिजन और साथ मौजूद लोग उन्हें तुरंत कोटा के एमबीएस अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक तौर पर इसे हार्ट अटैक का मामला माना जा रहा है, हालांकि चिकित्सकीय पुष्टि के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा।

हरिमोहन भाट की असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वे परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे और अपने पीछे पत्नी व तीन बच्चों को छोड़ गए हैं। इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिजन गहरे सदमे में हैं।

    Previous
    Next

    Related Posts