करवा चौथ से ठीक एक दिन पहले 9 अक्टूबर 2025 को शुक्र ग्रह कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिषाचार्य जितेंद्र पंड्या के अनुसार शुक्र सुबह 10:41 बजे सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में गोचर करेंगे। यह परिवर्तन उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र के दूसरे चरण में होगा।
9 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक शुक्र और सूर्य की युति रहेगी, जो ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस अवधि में सभी राशि वालों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
शुक्र ग्रह को धन, ऐश्वर्य, सुख, सौंदर्य और व्यापार का कारक माना जाता है।
इस गोचर से इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़ा, वाहन, श्रृंगार और पर्यटन क्षेत्र में उछाल आएगा।होटल और मनोरंजन उद्योग को भी लाभ मिलेगा।
उपभोक्ताओं द्वारा इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं और विलासिता की चीजों की अधिक खरीदारी से राजकोषीय आय और देश की आर्थिक वृद्धि में बढ़ोतरी होगी।इस अवधि को परिणय संबंधों और सांसारिक सुख के लिए अनुकूल बताया गया है।
वहीं, स्त्री सुरक्षा और आर्थिक नीतियों पर देश में विमर्श बढ़ सकता है।भारत के अन्य देशों से व्यापारिक संबंध मजबूत होने की संभावना है।
राशिवार प्रभाव
मिथुन, सिंह, कन्या, वृश्चिक: कार्यक्षमता बनी रहेगी, आर्थिक लाभ और सफलता के योग।
वृषभ, कर्क, तुला, मकर: संतान से सुख मिलेगा, नौकरी-व्यवसाय में उन्नति संभव, निवेश में सतर्क रहें।
मेष, धनु, कुंभ, मीन: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, तनाव की संभावना, व्यापार में सावधानी जरूरी।
(17 अक्टूबर के बाद परिस्थितियां अनुकूल होंगी।)