Wednesday, 28 May 2025

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिए 68 हस्तियों को प्रदान किए पद्म पुरस्कार, डॉ. शारदा सिन्हा को मरणोपरांत पद्म विभूषण


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिए 68 हस्तियों को प्रदान किए पद्म पुरस्कार, डॉ. शारदा सिन्हा को मरणोपरांत पद्म विभूषण

नई दिल्ली राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में वर्ष 2025 के पद्म पुरस्कारों के दूसरे चरण की सेरेमनी में 68 विशिष्ट हस्तियों को सम्मानित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी मौजूद रहे।

सेरेमनी का विशेष आकर्षण बिहार की दिवंगत लोकगायिका डॉ. शारदा सिन्हा को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाना रहा। उन्होंने छठ गीतों और मैथिली लोकसंस्कृति को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई थी।

वहीं, राम मंदिर आंदोलन से जुड़ीं और सामाजिक कार्यों में सक्रिय साध्वी ऋतंभरा को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।

इससे पहले 28 अप्रैल को आयोजित पहले चरण की सेरेमनी में 71 हस्तियों को पद्म सम्मान प्रदान किए गए थे। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने 139 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की थी, जिसमें से 13 मरणोपरांत सम्मानित किए जा रहे हैं।

मुख्य बिंदु:

लोकगायिका डॉ. शारदा सिन्हा को पद्म विभूषण (मरणोपरांत)।साध्वी ऋतंभरा को सामाजिक कार्यों के लिए पद्म भूषण। कुल 139 पद्म पुरस्कारों में से:6 पद्म विभूषण,19 पद्म भूषण,113 पद्म श्री पुरस्कार विजेताओं में: 23 महिलाएं,10 विदेशी / NRI /OCI नागरिक

Previous
Next

Related Posts