



क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने इस बार होली का त्योहार जोश और उत्साह के साथ मनाया।
उन्होंने अपने इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (IML) टीम के साथ रंगों की होली खेली और इस खास पल को सोशल मीडिया पर शेयर किया।
सचिन तेंदुलकर ने अपने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा: "ब्लू जर्सी से रंग-बिरंगे लम्हों तक, इस तरह हम कहते हैं – 'हैप्पी होली!'" तस्वीरों में सचिन अपने साथियों के साथ पूरी तरह रंगों में सराबोर नजर आ रहे हैं।
सचिन तेंदुलकर के अलावा कई और भारतीय और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर्स ने होली का त्योहार धूमधाम से मनाया। टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों ने भी होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं।