जयपुर।भाजपा ने संगठन विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए दौसा,धौलपुर, झुंझुनूऔर जोधपुर देहात उत्तर जिले के नए संगठनात्मक पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने मंगलवार को दौसा, धौलपुर, झुंझुनूऔर जोधपुर देहात उत्तर जिले के जिला अध्यक्ष और 10 मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा की। प्रदेश नेतृत्व ने लक्ष्मी रेला को दौसा,झुंझुनू सेश्रीमती हर्षिनी कुल्हारी,धौलपुर से राजवीर सिंह राजावत और जोधपुर देहात उत्तर से ज्योति जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके साथ ही पार्टी ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 10 मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति भी की है, जिससे संगठन को स्थानीय स्तर पर मजबूती देने की दिशा में ठोस कदम माना जा रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने इस अवसर पर कहा कि संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए यह नियुक्तियां की गई हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि नए नियुक्त पदाधिकारी पार्टी की विचारधारा और जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष लक्ष्मी रेला ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी के विश्वास पर खरा उतरने और जिले में संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी।