बाड़मेर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान दिवस समारोह की शुरुआत बाड़मेर में आयोजित राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन से की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि "नारी का सम्मान ही समाज और राष्ट्र के विकास की पहली सीढ़ी है"। उन्होंने वीरांगनाओं की परंपरा और सनातन संस्कृति के महत्व का उल्लेख करते हुए नारीशक्ति को विकसित राजस्थान की रीढ़ बताया।
मुख्यमंत्री ने सम्मेलन में राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के लिए शुरू की गई अनेक योजनाओं का लाभ चुनिंदा लाभार्थियों को वितरित किया और नई घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कृतसंकल्पित है और महिला कल्याण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
100 करोड़ की आजीविका संवर्धन निधि का हस्तांतरण महिला समूहों को।
5 हजार महिलाओं को इंडक्शन कुक टॉप, 164 छात्राओं को स्कॉलरशिप चयन पत्र।
31,790 बालिकाओं को ₹13.16 करोड़ की राशि हस्तांतरित (गर्गी पुरस्कार, बालिका प्रोत्साहन योजनाएं)।
36 महिला महाविद्यालयों में परीक्षा अध्ययन केंद्र शुरू किए गए।
बर्तन बैंक योजना और सोलर दीदी दिशा-निर्देश जारी।
5 हजार स्कूटी और प्रोत्साहन राशि (देवनारायण स्कूटी योजना व कालीबाई भील योजना के तहत)।
किशनगढ़ फ्लाइंग स्कूल में बेटियों को पायलट प्रशिक्षण, हमीरगढ़ (भीलवाड़ा), झुंझुनूं, झालावाड़ और प्रतापगढ़ में नए स्कूल्स की तैयारी।
राजीविका मेला शुरू कर महिलाओं के उत्पादों को दिल्ली के बीकानेर हाउस में बाजार उपलब्ध कराया गया।
₹450 में रसोई गैस सिलेंडर, आज 1.10 करोड़ परिवारों को ₹200 करोड़ की राशि हस्तांतरित।
लाडो प्रोत्साहन योजना में बढ़ोतरी — जन्म पर ₹1.5 लाख का सेविंग बॉन्ड।
आंगनबाड़ी और साथिन बहनों के मानदेय में 10% बढ़ोतरी।
लखपति दीदी योजना में महिलाओं को अब सिर्फ 1.5% ब्याज पर ₹1 लाख का ऋण।
एंटी रोमियो स्क्वॉड का गठन, महिला सुरक्षा के लिए सख्ती।
मुख्यमंत्री सुपोषण न्यूट्री किट योजना शुरू — गर्भवती महिलाओं को विशेष पोषण।
पिंक टॉयलेट्स, रानी लक्ष्मीबाई केंद्र, और सरस्वती हाफवे होम्स की स्थापना की घोषणा।
मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि सरकार सवा लाख भर्तियां पारदर्शिता के साथ कर रही है, और एक भी पेपर लीक नहीं हुआ। यह युवाओं और महिलाओं के लिए बड़ी उम्मीद है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नारी वंदन अधिनियम, तीन तलाक कानून, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं ने महिलाओं का जीवन बदल दिया है। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री शर्मा दोनों नारी के उत्थान को राष्ट्र निर्माण का आधार मानते हैं।