Saturday, 19 April 2025

राजस्थान बजट 2025 LIVE: वित्त मंत्री दीया कुमारी पेश कर रहीं बजट, 12,000 करोड़ की लागत से जयपुर मेट्रो के सेकंड फेज का विस्तार


राजस्थान बजट 2025 LIVE: वित्त मंत्री दीया कुमारी पेश कर रहीं बजट, 12,000 करोड़ की लागत से जयपुर मेट्रो के सेकंड फेज का विस्तार

राजस्थान की वित्त मंत्री दीया कुमारी ने भजनलाल सरकार का तीसरा बजट पेश किया, जिसमें युवाओं के लिए बड़ी घोषणाएं की गई हैं। सरकार अगले एक साल में 1.25 लाख सरकारी भर्तियां करेगी, जबकि प्राइवेट सेक्टर में भी 1.5 लाख नौकरियां दिलाने का लक्ष्य रखा गया है। बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने की कोशिश की गई है, लेकिन 150 यूनिट फ्री बिजली की सुविधा कुछ शर्तों के साथ दी जाएगी। इसके अलावा, सरकार 5 लाख नए घरेलू बिजली कनेक्शन और 5 हजार नए कृषि कनेक्शन भी जारी करेगी। पेयजल आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए विभाग में 1050 नए तकनीकी पदों पर भर्ती होगी, साथ ही अगले एक साल में राजस्थान में 1500 हैंडपंप और 1000 ट्यूबवेल लगाए जाएंगे।

रियल एस्टेट क्षेत्र में भी राहत दी गई है। अब पत्नी के साथ संयुक्त रूप से खरीदी गई 50 लाख तक की प्रॉपर्टी सस्ती होगी, क्योंकि सरकार ने स्टांप ड्यूटी में आधा प्रतिशत छूट देने की घोषणा की है। जयपुर में बीआरटीएस सिस्टम को हटाने के साथ-साथ मेट्रो के नए फेज की भी योजना बनाई गई है। इसके अलावा, बजट में प्रदेश में 9 नए ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे और 15 शहरों में रिंग रोड बनाने की घोषणा की गई है, जिससे इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती मिलेगी।

  • 13:18 (IST) • 2025-02-19
    पचपदरा रिफाइनरी इसी साल अगस्त से शुरू हो जाएगी।
  • 13:02 (IST) • 2025-02-19
    राज्य में नए वेटनरी अस्पताल खोलने की घोषणा
  • 13:02 (IST) • 2025-02-19
    सर्दियों में गायों को बाजरा उपलब्ध करवाने का विकल्प दिया जाएगा
  • 13:02 (IST) • 2025-02-19
    गौशालाओं में प्रति पशु अनुदान 15% बढ़ाकर ₹50 प्रति पशु किया गया
  • 13:02 (IST) • 2025-02-19
    "मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक योजना" में 13 लाख लीटर दूध संकलन का लक्ष्य रखा गया, 1,000 नए दूध संग्रहण केंद्र खोले जाएंगे
  • 13:02 (IST) • 2025-02-19
    "पशुधन मुफ्त आरोग्य योजना" के तहत मुफ्त दवाइयों की संख्या 138 से बढ़ाकर 200 की गई, इस पर ₹40 करोड़ अतिरिक्त खर्च होंगे
  • 13:02 (IST) • 2025-02-19
    सेक्स शॉर्टेड सीमन तकनीक के जरिए केवल बछड़ियां पैदा करने की योजना, 75,000 किसानों को लाभ मिलेगा
  • 13:02 (IST) • 2025-02-19
    पशु बीमा योजना में बीमित पशुओं की संख्या को दोगुना किया जाएगा
  • 13:02 (IST) • 2025-02-19
    100 वेटनरी डॉक्टर और 1,000 वेटनरी इंस्पेक्टर की भर्ती होगी
  • 13:02 (IST) • 2025-02-19
    राजस्थान बजट 2025: पशुपालन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए बड़े ऐलान
  • 12:58 (IST) • 2025-02-19
    अरावली पर्वत माला के संरक्षण के लिए 250 करोड़ की हरित अरावली योजना की शुरुआत होगी।
  • 12:58 (IST) • 2025-02-19
    100 करोड़ का ग्रीन चैलेंज फंड स्थापित किया जाएगा।
  • 12:56 (IST) • 2025-02-19
    ईको सिटी योजना के तहत विकसित होने वाले शहर: बूंदी, नाथद्वारा, खाटूश्यामजी, माउंट आबू, भीलवाड़ा, बालोतरा, भरतपुर, बीकानेर, सवाई माधोपुर, अलवर, जोधपुर, जैसलमेर, मंडावा, किशनगढ़, भिवाड़ी और पुष्कर
  • 12:55 (IST) • 2025-02-19
    900 करोड़ की लागत से "क्लीन एंड ग्रीन ईको सिटी" योजना के तहत 15 शहरों को विकसित किया जाएगा
  • 12:55 (IST) • 2025-02-19
    गांवों में प्लास्टिक उपयोग रोकने के लिए "स्टील बर्तन बैंक" बनाए जाएंगे, पहले चरण में 1,000 ग्राम पंचायतों को ₹1 लाख की सहायता दी जाएगी
  • 12:55 (IST) • 2025-02-19
    "वेस्ट टू वेल्थ पार्क" स्थापित किए जाएंगे, जहां वेस्ट मैनेजमेंट और रिसाइकलिंग को प्रदर्शित किया जाएगा
  • 12:55 (IST) • 2025-02-19
    15 साल से ज्यादा पुराने वाहनों को प्रतिबंधित करने के लिए "राजस्थान स्क्रैप व्हीकल पॉलिसी" लागू होगी
  • 12:55 (IST) • 2025-02-19
    "सोलर दीदी" का नया काडर बनाया जाएगा, जिसमें पहले चरण में 25,000 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा
  • 12:55 (IST) • 2025-02-19
    शहरी क्षेत्रों में "ग्रीन लंग्स" (हरित क्षेत्र) विकसित करने के लिए ₹43 करोड़ खर्च होंगे
  • 12:55 (IST) • 2025-02-19
    राजस्थान बजट 2025: "ग्रीन बजट" से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा
  • 12:49 (IST) • 2025-02-19
    अगले साल "ग्लोबल राजस्थान एग्रोटेक समिट" का आयोजन किया जाएगा
  • 12:49 (IST) • 2025-02-19
    राज्य से 5,000 किसानों को दूसरे राज्यों में भ्रमण पर भेजा जाएगा
  • 12:49 (IST) • 2025-02-19
    एफपीओ (किसान उत्पादक संगठन) के 100 सदस्य किसानों को इज़राइल भेजा जाएगा
  • 12:49 (IST) • 2025-02-19
    1 लाख भूमिहीन कृषि श्रमिकों को ₹5,000 लागत के कृषि उपकरण मुफ्त दिए जाएंगे
  • 12:49 (IST) • 2025-02-19
    1,000 हेक्टेयर में नेना यूरिया के छिड़काव के लिए अनुदान
  • 12:49 (IST) • 2025-02-19
    मिड-डे मील और आंगनबाड़ी में श्री अन्न (बाजरा) के उत्पाद उपलब्ध कराए जाएंगे
  • 12:49 (IST) • 2025-02-19
    2,000 किसानों को पॉली हाउस, शेडनेट हाउस, मल्चिंग के लिए ₹225 करोड़ का अनुदान
  • 12:49 (IST) • 2025-02-19
    75,000 किसानों को तारबंदी के लिए अनुदान, इस पर ₹325 करोड़ खर्च होंगे
  • 12:49 (IST) • 2025-02-19
    "प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना" में राज्य सरकार ₹50 करोड़ का योगदान देगी
  • 12:49 (IST) • 2025-02-19
    "कृषि विकास योजना" के तहत ₹1,350 करोड़ के कार्य होंगे, जिसमें आधुनिक कृषि तकनीकों पर फोकस रहेगा
  • 12:49 (IST) • 2025-02-19
    गेहूं के एमएसपी पर ₹150 प्रति क्विंटल बोनस मिलेगा
  • 12:49 (IST) • 2025-02-19
    पीएम किसान सम्मान निधि को बढ़ाकर ₹9,000 किया जाएगा
  • 12:49 (IST) • 2025-02-19
    राजस्थान बजट 2025: किसानों के लिए बड़ा ऐलान, बोनस और अनुदान का लाभ
  • 12:44 (IST) • 2025-02-19
    4 लाख से अधिक किसानों को मिलेगा सीधा लाभ
  • 12:44 (IST) • 2025-02-19
    20,000 किमी लंबी सिंचाई पाइपलाइन के लिए ₹900 करोड़ का अनुदान
  • 12:44 (IST) • 2025-02-19
    50,000 नए तालाब बनाए जाएंगे
  • 12:44 (IST) • 2025-02-19
    ड्रिप एवं स्प्रिंकलर इरिगेशन सिस्टम के लिए ₹1,250 करोड़ का अनुदान, 3.5 लाख हेक्टेयर क्षेत्र कवर होगा
  • 12:44 (IST) • 2025-02-19
    यह कॉरपोरेशन ₹4,000 करोड़ के सिंचाई कार्यों को पूरा करेगा
  • 12:44 (IST) • 2025-02-19
    "ईआरसीपी कॉरपोरेशन" को अपग्रेड कर "राजस्थान वाटर ग्रिड कॉरपोरेशन" की स्थापना
  • 12:44 (IST) • 2025-02-19
    परियोजना के तहत ₹9,300 करोड़ की लागत से और अधिक कार्य होंगे
  • 12:44 (IST) • 2025-02-19
    ₹12,400 करोड़ के टेंडर हो चुके, ₹12,807 करोड़ के कामों की मंजूरी मिली
  • 12:44 (IST) • 2025-02-19
    राम जल सेतु लिंक परियोजना (पीके-ईआरसी) में ₹9,400 करोड़ के काम शुरू
  • 12:44 (IST) • 2025-02-19
    राजस्थान बजट 2025: सिंचाई क्षेत्र में बड़े सुधार, 4 लाख किसानों को मिलेगा लाभ
  • 12:40 (IST) • 2025-02-19
    पंचायतीराज और शहरी निकायों के जनप्रतिनिधियों के मानदेय में 10% की बढ़ोतरी की जाएगी
  • 12:40 (IST) • 2025-02-19
    "अग्निवीरों" को पुलिस, जेल, वन विभाग और फायर सर्विसेज में आरक्षण मिलेगा
  • 12:40 (IST) • 2025-02-19
    8 नए जिलों के लिए ₹1,000 करोड़ का बजटीय प्रावधान किया गया
  • 12:40 (IST) • 2025-02-19
    हर विधायक को सरकारी कार्यों में सहूलियत के लिए लैपटॉप दिया जाएगा
  • 12:40 (IST) • 2025-02-19
    एमएलए लैड स्कीम" के तहत विधायक जनसुनवाई केंद्र विकसित किए जाएंगे
  • 12:40 (IST) • 2025-02-19
    जनता की समस्याओं के समाधान के लिए ₹10 लाख की लागत से प्रत्येक विधानसभा में "विधायक जनसुनवाई केंद्र" बनेगा
  • 12:40 (IST) • 2025-02-19
    "डॉ. भीमराव अंबेडकर लॉ यूनिवर्सिटी" के तहत "अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ कॉन्स्टीट्यूशनल स्टडीज एंड रिसर्च" की स्थापना होगी
  • 12:40 (IST) • 2025-02-19
    प्रत्येक पंचायत में "अटल ज्ञान केंद्र" बनाए जाएंगे, पहले चरण में 3,000+ जनसंख्या वाले पंचायतों पर होगा लागू
  • 12:40 (IST) • 2025-02-19
    राजस्थान बजट 2025: सुशासन को मिलेगी नई मजबूती, हर विधानसभा में जनसुनवाई केंद्र
  • 12:30 (IST) • 2025-02-19
    20,000 किमी सिंचाई पाइपलाइन के लिए ₹900 करोड़ का अनुदान दिया जाएगा
  • 12:30 (IST) • 2025-02-19
    50,000 नए तालाब बनाए जाएंगे, जिससे जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा
  • 12:30 (IST) • 2025-02-19
    3.5 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में "ड्रिप एवं स्प्रिंकलर इरिगेशन सिस्टम" के लिए ₹1,250 करोड़ का अनुदान
  • 12:30 (IST) • 2025-02-19
    नए कॉरपोरेशन के तहत ₹4,000 करोड़ के सिंचाई कार्य किए जाएंगे
  • 12:30 (IST) • 2025-02-19
    "ईआरसीपी कॉरपोरेशन" को अपग्रेड कर "राजस्थान वाटर ग्रिड कॉरपोरेशन" की स्थापना होगी
  • 12:30 (IST) • 2025-02-19
    योजना के तहत ₹9,300 करोड़ की लागत के नए कार्य करवाए जाएंगे
  • 12:30 (IST) • 2025-02-19
    ₹12,400 करोड़ के टेंडर जारी, ₹12,807 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी
  • 12:30 (IST) • 2025-02-19
    "राम जल सेतु लिंक परियोजना (पीके-ईआरसी)" के तहत ₹9,400 करोड़ के कार्य शुरू
  • 12:28 (IST) • 2025-02-19
    राजस्थान बजट 2025 – सिंचाई के लिए बड़ी घोषणाएं, 4 लाख किसानों को लाभ
  • 12:23 (IST) • 2025-02-19
    इस साइबर कंट्रोल सेंटर पर ₹350 करोड़ खर्च किए जाएंगे, जिससे साइबर क्राइम को रोकने में मदद मिलेगी
  • 12:23 (IST) • 2025-02-19
    सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर पुलिस मुख्यालय में "सरदार पटेल सेंटर फॉर साइबर कंट्रोल एंड वॉर रूम" की स्थापना होगी
  • 12:23 (IST) • 2025-02-19
    पुलिस विभाग को 1,000 नए गश्ती वाहन दिए जाएंगे
  • 12:23 (IST) • 2025-02-19
    "राजस्थान नागरिक सुरक्षा कानून" लाया जाएगा, जिससे प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा
  • 12:23 (IST) • 2025-02-19
    राजस्थान बजट 2025 – कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए अहम घोषणाएं
  • 12:09 (IST) • 2025-02-19
    10 लाख नए परिवारों को "खाद्य सुरक्षा योजना" के तहत जोड़ा जाएगा
  • 12:08 (IST) • 2025-02-19
    आंगनवाड़ी केंद्रों में सप्ताह में 5 दिन दूध दिया जाएगा, जिसके लिए ₹200 करोड़ से अधिक का खर्च किया जाएगा
  • 12:08 (IST) • 2025-02-19
    10 जिला मुख्यालयों पर "गर्ल चाइल्ड केयर सेंटर" स्थापित किए जाएंगे
  • 12:08 (IST) • 2025-02-19
    बालिका गृह में रहने वाली बच्चियों के लिए 50 बेडेड "सरस्वती होम" बनाए जाएंगे
  • 12:08 (IST) • 2025-02-19
    इस योजना से 2.35 लाख महिलाएं लाभान्वित होंगी, जिसके लिए ₹25 करोड़ का बजट आवंटित
  • 12:08 (IST) • 2025-02-19
    आंगनवाड़ी केंद्रों पर अंतिम 5 महीने के लिए "मुख्यमंत्री सुपोषण किट योजना" लागू की जाएगी
  • 12:08 (IST) • 2025-02-19
    राजीविका मिशन के तहत महिलाओं को 1.5% ब्याज पर ₹1 लाख तक का लोन मिलेगा (पहले 2.5% ब्याज दर थी)
  • 12:08 (IST) • 2025-02-19
    "लखपति दीदी योजना" के तहत 20 लाख महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त किया जाएगा
  • 12:08 (IST) • 2025-02-19
    राजस्थान बजट 2025 – महिला एवं बाल विकास के लिए बड़ी घोषणाएं
  • 12:04 (IST) • 2025-02-19
    गांवों को "आयुष्मान आदर्श गांव" घोषित किया जाएगा, जिसके लिए हर गांव को ₹11 लाख की सहायता दी जाएगी
  • 12:04 (IST) • 2025-02-19
    प्रदेश में नई "आयुष नीति" लागू होगी
  • 12:04 (IST) • 2025-02-19
    फिट इंडिया की तर्ज पर "फिट राजस्थान अभियान" शुरू होगा, जिसमें ₹50 करोड़ का बजट आवंटित किया जाएगा
  • 12:04 (IST) • 2025-02-19
    कारीगरों की आंखों की मुफ्त जांच करवाई जाएगी और जरूरतमंदों को मुफ्त चश्मे दिए जाएंगे
  • 12:03 (IST) • 2025-02-19
    सभी पीएचसी (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों) पर डिजिटल एक्स-रे मशीन लगाई जाएगी
  • 12:03 (IST) • 2025-02-19
    सभी जिला अस्पतालों में डायबिटिक क्लीनिक खोले जाएंगे
  • 12:03 (IST) • 2025-02-19
    70 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना में नए पैकेज जोड़े जाएंगे, जिसमें आयुष पैकेज भी शामिल होगा
  • 12:03 (IST) • 2025-02-19
    "मां योजना" के तहत प्रदेश के बाहर भी इलाज की सुविधा मिलेगी
  • 12:03 (IST) • 2025-02-19
    ₹3,500 करोड़ की लागत से "मां फंड" बनाया जाएगा, जिससे स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े स्तर पर सुधार होंगे
  • 12:03 (IST) • 2025-02-19
    राजस्थान बजट 2025 – स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी घोषणाएं
  • 11:57 (IST) • 2025-02-19
    भरतपुर, कोटा, अजमेर, बीकानेर के साइंस सेंटरों में इनोवेशन हब की स्थापना होगी
  • 11:57 (IST) • 2025-02-19
    अलवर, अजमेर, बीकानेर में डिजिटल प्लैनेटेरियम बनेंगे
  • 11:57 (IST) • 2025-02-19
    1500 स्कूलों में अटल टिंकरिंग लैब बनाई जाएंगी
  • 11:57 (IST) • 2025-02-19
    कोटा में ₹150 करोड़ की लागत से "विश्वकर्मा स्किल इंस्टीट्यूट" स्थापित होगा
  • 11:57 (IST) • 2025-02-19
    करियर काउंसिलिंग सेंटर की स्थापना होगी
  • 11:57 (IST) • 2025-02-19
    हैदराबाद, दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में स्टार्टअप्स के लिए हेल्प डेस्क स्थापित होंगी
  • 11:57 (IST) • 2025-02-19
    अगले साल 1,500 नए स्टार्टअप बनाए जाएंगे, 750+ स्टार्टअप्स को फंडिंग मिलेगी
  • 11:57 (IST) • 2025-02-19
    वर्तमान में 5,000 से अधिक स्टार्टअप्स, जिनसे 36,000 युवा जुड़े हुए हैं
  • 11:57 (IST) • 2025-02-19
    राज्य में 50,000 युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा
  • 11:57 (IST) • 2025-02-19
    राजस्थान बजट 2025 – स्टार्टअप और कौशल विकास की बड़ी घोषणाएं
  • 11:47 (IST) • 2025-02-19
    सरकारी विभागों और राजकीय उपक्रमों में अगले वित्तीय वर्ष में 1,25,000 पदों पर भर्ती होगी
  • 11:47 (IST) • 2025-02-19
    ₹500 करोड़ के "विवेकानंद रोजगार सहायता कोष" की घोषणा
  • 11:47 (IST) • 2025-02-19
    युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने के लिए "राजस्थान रोजगार नीति 2025" लाई जाएगी
  • 11:47 (IST) • 2025-02-19
    उद्यमियों को ₹5 लाख तक की मार्जिन मनी दी जाएगी
  • 11:47 (IST) • 2025-02-19
    "विश्वकर्मा युवा उद्यमी योजना" की शुरुआत होगी
  • 11:47 (IST) • 2025-02-19
    25,000 महिला, एससी-एसटी उद्यमियों को इस योजना का लाभ मिलेगा
  • 11:47 (IST) • 2025-02-19
    युवा अपना उद्यम स्थापित कर सकें, इसके लिए "स्कीम फॉर फर्स्ट टाइम एंटरप्रेन्योर" शुरू की गई
  • 11:47 (IST) • 2025-02-19
    राजस्थान में नई "राजस्थान रोजगार नीति 2025" लागू होगी
  • 11:45 (IST) • 2025-02-19
    युवा विकास और रोजगार के लिए बड़ी घोषणाएं
  • 11:44 (IST) • 2025-02-19
    उद्यमियों को ₹5 लाख तक की मार्जिन मनी दी जाएगी
  • 11:44 (IST) • 2025-02-19
    इस योजना के तहत ₹2 करोड़ तक के लोन पर 8% ब्याज सब्सिडी दी जाएगी
  • 11:44 (IST) • 2025-02-19
    राज्य में "विश्वकर्मा युवा उद्यमी योजना" की शुरुआत होगी
  • 11:44 (IST) • 2025-02-19
    "स्कीम फॉर फर्स्ट टाइम एंटरप्रेन्योर" के तहत 25,000 महिला, एससी-एसटी उद्यमियों को लाभ मिलेगा
  • 11:43 (IST) • 2025-02-19
    राजस्थान बजट 2025 – युवा विकास और कल्याण की बड़ी घोषणाएं
  • 11:42 (IST) • 2025-02-19
    जयपुर में गोविंद देवजी कला महोत्सव आयोजित होगा, सालभर चलने वाले आयोजनों पर ₹50 करोड़ खर्च होंगे
  • 11:41 (IST) • 2025-02-19
    मंदिरों में भोग की राशि ₹3,000 होगी, पुजारियों का मानदेय ₹7,000 किया जाएगा
  • 11:41 (IST) • 2025-02-19
    50,000 बुजुर्गों को एसी ट्रेन से तीर्थ यात्रा का लाभ मिलेगा
  • 11:41 (IST) • 2025-02-19
    6,000 वरिष्ठ नागरिकों को हवाई मार्ग से तीर्थ यात्रा करवाई जाएगी
  • 11:41 (IST) • 2025-02-19
    मानगढ़ धाम, गोतमेश्वर मंदिर सहित सभी प्रमुख आदिवासी पर्यटन स्थलों को शामिल किया जाएगा
  • 11:41 (IST) • 2025-02-19
    ₹100 करोड़ की लागत से ट्राइबल टूरिस्ट सर्किट विकसित होगा
  • 11:41 (IST) • 2025-02-19
    धार्मिक पर्यटन स्थलों और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जाएगा
  • 11:41 (IST) • 2025-02-19
    पर्यटन विकास के लिए ₹975 करोड़ का बजट आवंटित
  • 11:39 (IST) • 2025-02-19
    राजस्थान बजट 2025 – पर्यटन विकास की बड़ी घोषणाएं
  • 11:38 (IST) • 2025-02-19
    लॉजिस्टिक कॉस्ट में कमी लाने के लिए पीएम गति शक्ति अपडेशन सिस्टम लागू होगा
  • 11:37 (IST) • 2025-02-19
    दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर से जुड़े 2 लॉजिस्टिक पार्क स्थापित किए जाएंगे
  • 11:37 (IST) • 2025-02-19
    मौजूदा उद्योगों के आधारभूत संरचना उन्नयन के लिए ₹150 करोड़ का प्रावधान
  • 11:37 (IST) • 2025-02-19
    प्लग एंड प्ले मॉडल पर नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाएंगे
  • 11:37 (IST) • 2025-02-19
    जयपुर (बिचून), भिवाड़ी, खैरथल-तिजारा में फ्लैटेड फैक्ट्री की व्यवस्था लागू होगी
  • 11:36 (IST) • 2025-02-19
    निवेशकों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम को और बेहतर बनाया जाएगा
  • 11:36 (IST) • 2025-02-19
    राजस्थान बजट 2025 – औद्योगिक विकास की बड़ी घोषणाएं
  • 11:32 (IST) • 2025-02-19
    शहरी निकायों में 500 पिंक टॉयलेट बनाए जाएंगे
  • 11:32 (IST) • 2025-02-19
    ₹12,050 करोड़ की लागत से पंडित दीनदयाल उपाध्याय शहरी विकास योजना शुरू होगी
  • 11:30 (IST) • 2025-02-19
    गुरु गोलवलकर योजना लागू होगी
  • 11:30 (IST) • 2025-02-19
    प्रदेश के पिछड़े 35 ब्लॉकों के लिए ₹75 करोड़ का प्रावधान
  • 11:30 (IST) • 2025-02-19
    टीएसपी फंड की राशि बढ़ाकर ₹1,750 करोड़ की गई
  • 11:30 (IST) • 2025-02-19
    2 लाख परिवारों को नए पट्टे दिए जाएंगे
  • 11:30 (IST) • 2025-02-19
    राजस्थान बजट 2025 – शहरी विकास की बड़ी घोषणाएं
  • 11:29 (IST) • 2025-02-19
    जगतपुरा और वैशाली नगर में मेट्रो के लिए सर्वेक्षण होगा
  • 11:28 (IST) • 2025-02-19
    रोडवेज को 500 नई बसें, शहरी क्षेत्रों के लिए 500 अतिरिक्त बसें
  • 11:27 (IST) • 2025-02-19
    जयपुर की सड़कों के लिए ₹250 करोड़ का अलग बजट
  • 11:27 (IST) • 2025-02-19
    बालोतरा, जैसलमेर, झालावाड़, डूंगरपुर समेत 15 शहरों में रिंग रोड बनाए जाएंगे
  • 11:27 (IST) • 2025-02-19
    12,000 करोड़ की लागत से जयपुर मेट्रो के सेकंड फेज का विस्तार (सीतापुरा से अंबाबाड़ी, विद्याधर नगर तक)
  • 11:27 (IST) • 2025-02-19
    जयपुर मेट्रो के नए फेज की घोषणा
  • 11:26 (IST) • 2025-02-19
    राजस्थान बजट 2025 – इंफ्रास्ट्रक्चर और ट्रांसपोर्ट की बड़ी घोषणाएं
  • 11:25 (IST) • 2025-02-19
    ₹500 करोड़ की लागत से अगले साल 250 गांवों में सड़क निर्माण कार्य
  • 11:25 (IST) • 2025-02-19
    हर विधानसभा में नॉन-पैचेबल सड़कों के लिए ₹10-10 करोड़ का बजट
  • 11:25 (IST) • 2025-02-19
    ₹6,000 करोड़ की लागत से 21,000 किमी नई सड़कें बनाई जाएंगी
  • 11:25 (IST) • 2025-02-19
    बीओटी मॉडल पर बनेंगे एक्सप्रेसवे
  • 11:25 (IST) • 2025-02-19
    2,750 किमी लंबे 9 ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, ₹60,000 करोड़ की लागत से निर्माण
  • 11:25 (IST) • 2025-02-19
    ₹5,000 करोड़ से अधिक की लागत से सड़क और ब्रिज का उन्नयन
  • 11:25 (IST) • 2025-02-19
    राजस्थान बजट 2025 – सड़क और इंफ्रास्ट्रक्चर की बड़ी घोषणाएं
  • 11:21 (IST) • 2025-02-19
    20,700 मेगावाट बिजली की सप्लाई सुनिश्चित की जाएगी
  • 11:19 (IST) • 2025-02-19
    150 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी, इसे पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से जोड़ा जाएगा
  • 11:19 (IST) • 2025-02-19
    20,700 मेगावाट बिजली की सप्लाई सुनिश्चित की जाएगी
  • 11:19 (IST) • 2025-02-19
    दूसरे राज्यों से महंगी बिजली खरीदने की बिजली बैंकिंग व्यवस्था बंद होगी
  • 11:18 (IST) • 2025-02-19
    5,000 कृषि कनेक्शन और 5 लाख घरेलू कनेक्शन दिए जाएंगे
  • 11:18 (IST) • 2025-02-19
    राजस्थान बजट 2025 – बिजली क्षेत्र की बड़ी घोषणाएं
  • 11:15 (IST) • 2025-02-19
    2 लाख घरों में पेयजल सुविधा के लिए ₹400 करोड़ से अधिक खर्च
  • 11:14 (IST) • 2025-02-19
    पेयजल व्यवस्था के लिए 1,050 पदों के संविदा काडर का सृजन
  • 11:14 (IST) • 2025-02-19
    2 लाख घरों को नए पानी कनेक्शन से जोड़ा जाएगा
  • 11:13 (IST) • 2025-02-19
    प्रदेश को 350 बिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य
  • 11:11 (IST) • 2025-02-19
    हर जिले में रोजगार मेले और नई नौकरियों के अवसर
  • 11:11 (IST) • 2025-02-19
    सरकारी कर्मचारियों के लिए 8वें वेतन आयोग का प्रावधान
  • 11:10 (IST) • 2025-02-19
    वित्त मंत्री दीया कुमारी पेश कर रही हैं राजस्थान का बजट 2025
  • 10:30 (IST) • 2025-02-19
    उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी राजस्थान विधानसभा पहुंच गईं हैं।
  • 09:30 (IST) • 2025-02-19
    बजट की कॉपियां बड़े बैग में भरकर सदन पहुंच चुकी हैं।

राजस्थान की वित्त मंत्री दिया कुमारी आज सुबह 11 बजे विधानसभा में भजनलाल सरकार का दूसरा पूर्ण बजट पेश करेंगी। इससे पहले करीब 9:30 बजे बजट की कॉपियां बड़े बैग में भरकर विधानसभा पहुंचा दी गईं।

    Previous
    Next

    Related Posts